फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे ओवर्स, खतरे में पड़ गया था इन गेंदबाजों का करियर

Sat, 02 Feb 2019 12:07 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ab de villiers-afridi-gibbs
क्रिकेट में बल्लेबाज कितना भी बड़ा लक्ष्य स्कोरबोर्ड पर टांग दें, गेंदबाज अगर जोर न लगाएं तो मैच नहीं जीता जा सकता। इस बात का साक्षी है ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ वो वनडे मैच (2005) जब कंगारुओं ने 434 रन बनाकर भी द. अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए थे। आइए इसी कड़ी में जानते हैं वनडे में अब तक के पांच सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
DLS van Bunge
नीदरलैंड के डान वेन बांग वन-डे में एक ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका के विश्व कप 2007 में उन्होंने एक ओवर में 36 रन दिए थे। द. अफ्रीका के महान क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने उनके एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। गिब्स ने यह काम पारी के 30वें ओवर में किया था। द. अफ्रीका ने यह मुकाबला रिकॉर्ड 221 रन से जीता था और गिब्स ने 40 गेंदों पर 7 छक्कों की मदद से 221 रन बनाए थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
robin peterson
इस मामले में द. अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज रॉबिन पीटरसन भी पीछे नहीं हैं। पीटरसन के एक ओवर में श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने 35 रन बनाए थे। परेरा ने रॉबिन के एक ओवर में पांच छक्के और एक चौका लगाया था।

4 of 6
jason holder
द. अफ्रीका के महान क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने कैरेबियाई तेज गेंदबाज जेसन होल्डर के एक ओवर 34 रन बनाए थे। होल्डर के इस ओवर में दो छक्के, चार चौके और दो नो बॉल आए थे। विश्व कप 2015 के इस 19वें मैच में द. अफ्रीका ने रिकॉर्ड 257 रन से जीत हासिल की थी। डीविलियर्स मैच में 162 रन बनाकर नॉट आउट रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
थिसारा परेरा
पिछले साल श्रीलंकाई के ऑलराउंडर थिसारा परेरा सर्वाधिक रन लुटाने वालों की लिस्ट में दर्ज हुए थे। न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज जिम्मी नीशम ने उनके एक ओवर में 34 रन जड़े थे। इस ओवर में नीशम ने एक न बॉल, एक डबल और एक सिंगल के साथ पांच छक्के खाए थे। न्यूजीलैंड के नाबाद 47 रन की बदौलत न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 45 रन से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
malinga bandara
इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर बूम बूम अफरीदी भी पीछे नहीं है। अफरीदी ने 2007 में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मलिंगा बंडारा के एक ओवर में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 32 रन ठोके थे। अफरीदा ने मैच में 34 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें