आईपीएल नीलामी के पहले दिन विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रैंचाइजी खूब मेहरबान दिखी। बेन स्टोक्स से लेकर मोर्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी उम्मीद से ज्यादा कमाई करने में सफल हुए। वहीं, रविवार को नीलामी के दूसरे दिन भी कई और विदेशी खिलाड़ियों की किस्मत के दरवाजे खुलेंगे।
इस सीजन में इंग्लैंड के 26 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के 58, न्यूजीलैंड के 30 और दक्षिण अफ्रीका के 57 खिलाड़ी नीलामी के लिए रजिस्टर किए गए हैं। इस सीजन की नीलामी में कुल 282 विदेशी खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है। अब तक हुई नीलामी में 8 ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्होंने फ्रैंचाइजी न सिर्फ सबसे ज्यादा प्रभावित किया, बल्कि मोटी रकम भी वसूली