मॉर्ने मॉर्कल
हालांकि, मोर्ने मोर्केल ने अब संन्यास लेने की असली वजह का खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा, 'यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था, लेकिन मेरा मानना है कि जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने के लिए यह बिलकुल सही समय है। मेरा युवा परिवार है और पत्नी विदेशी है। इंटरनेशनल क्रिकेट का मौजूदा कार्यक्रम बहुत व्यस्त है, जिससे हम पर काफी दबाव होता है। मैं अब अपने परिवार को प्राथमिकता देना चाहता हूं, जिससे आगे बढ़ने में हमें फायदा मिलेगा।'