फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों-रात कंगाल हो सकते हैं करोड़पति खिलाड़ी, अगर तोड़ दिया IPL का यह नियम

Thu, 20 Dec 2018 07:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
varun and shivam
आईपीएल सीजन-12 की नीलामी में कई जांबाज खिलाड़ियों के हाथ सोने की चिड़िया लग गई है। इसमें वरुण चक्रवर्ती समेत और शिवम दुबे जैसे युवा खिलाड़ियों का नाम लिस्ट में टॉप पर है। हालांकि रातों-रात करोड़पति बनने वाले इन खिलाड़ियों के हाथ से एक झटके में ये मोटी रकम फिसल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
varun chakravarthy
बता दें कि आईपीएल नीलामी के बाद फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट साइन होता है, जिसमें यह स्पष्ट लिखा होता है कि संबंधित खिलाड़ी को पूरे टूर्नामेंट में उपलब्ध रहना होगा। इस शर्त पर फ्रेंचाइजी से खिलाड़ी को पूरा पैसा मिता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
shivam dubey
यदि किसी कारणवश कोई खिलाड़ी 80 फीसदी मैचों में अपनी उपलब्ध दर्ज कराने में नाकाम रहता है तो कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में दर्ज राशि में कटौती होना तय है। ऐसा कई बार देखा गया है कि खिलाड़ी बीच आईपीएल से ही चोट के चलते बाहर हो जाते हैं, तो ऐसे में उन्हें पूरा पैसा नहीं मिलता है।

4 of 5
jayedev unadkat
अब महंगे दाम पर बिके खिलाड़ियों के सामने खुद को पूरी तरह फिट रखने की चुनौती होगी। साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी आईपीएल मैच से ज्यादा अन्य चीजों को प्राथमिकता नहीं दे पाएंगे। यानी फ्रेंचाइजी जब चाहेगी तब उसे प्लेइंग इलेवन में शामिल होकर मैदान पर उतरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टॉम कुर्रन
बता दें कि आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों फ्रेंचाइजी की तरफ से करीब 100 डॉलर प्रत्येक दिन के हिसाब से मिलता है। इसके अलावा खिलाड़ियों को होटल, खाना और ट्रैवलिंग मुफ्त में मिलती है। इसके अलावा प्राइज मनी पर भी खिलाड़ी का अधिकार होता है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी चैंपियन बनने पर आधी रकम खिलाड़ियों के बीच बांटती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें