फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की पूरी कहानी, जानिए चश्मदीद रहे शख्स की जुबानी

Fri, 15 Jan 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलियाई दर्शक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट के पहले दिन एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी की। ऐसे जानते हैं मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की पूरी कहानी...
 
विज्ञापन

2 of 6
सिराज - फोटो : self
अभी सिडनी का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि ब्रिस्बेन में फिर से इस तरह की घटना दोहरा गई। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की खबर के मुताबिक, स्टेडियम में बैठे कुछ दर्शकों ने मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्हें भद्दी गालियां दीं। 
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी - फोटो : Social Media
अखबार के मुताबिक, केट नाम के एक दर्शक ने बताया कि सिराज और सुंदर को लेकर मैदान के बाहर बैठे कुछ दर्शक लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। सिराज पर तीखी टिप्पणियां करते वक्त दर्शकों ने उन्हें कीड़ा तक कहा। ऑस्ट्रेलियाई दर्शक सिराज को grub कहकर लगातार बुलाते रहे। हिंदी शब्कोश के मुताबिक, इस अंग्रेजी शब्द का अर्थ मैला-कुचला आदमी/ कीड़े का बच्चा होता है।





 

4 of 6
मोहम्मद सिराज के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार - फोटो : social media
गौरतलब है कि हाल ही सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद कुछ ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने लगतार दो दिन तक ऐसी गंदी हरकत की थी, जिसके बाद चौथे दिन भारतीय टीम और सिराज की शिकायत के बाद छह दर्शकों को चिन्हित कर स्टेडियम से बाहर किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
justin langer
इस हरकत के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की काफी किरकिरी हुई थी और खूब आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने भी इस घटना को शर्मनाक बताया था। वहीं, आईसीसी, बीसीसीआई समेत पूर्व क्रिकेटरों ने भी इसकी आलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद सिराज - फोटो : Social media
बता दें कि वाशिंगटन सुंदर इस मैच के साथ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं, जबकि मोहम्मद सिराज का यह तीसरा टेस्ट मैच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें