फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में घिरे मोहम्मद शमी की हो सकती है वापसी, सबकुछ इस पर निर्भर

Sat, 17 Mar 2018 02:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
mohammed Shami
विवादों में फंसे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की आईपीएल में भागीदारी बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) के प्रमुख नीरज कुमार की रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। यदि एसीयू ने उन्हें आरोपों से बरी किया तो शमी को फिर से बीसीसीआई का वार्षिक अनुबंध मिल सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
एमएस धोनी और मोहम्मद शमी
प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने एसीयू प्रमुख नीरज कुमार को शमी पर पत्नी हसीन जहां के लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। हसीन जहां का आरोप है कि शमी ने इंग्लैंड के एक बिजनेसमैन से एक पाकिस्तानी महिला के जरिए पैसा लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
मोहम्मद शमी
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक से इतर बोर्ड कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि चूंकि एसीयू प्रमुख मामले की जांच कर रहे हैं और उन्हें सात दिन की समय सीमा दी गई है। कोई भी फैसला उनके रिपोर्ट दाखिल करने के बाद ही लिया जाएगा। शमी को आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने तीन करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने पहले ही शमी का वार्षिक अनुबंध फिलहाल रोक रखा है। 

4 of 7
मोहम्मद शमी
बीसीसीआई का मानना है कि शमी की पत्नी के घरेलू हिंसा के लगाए गए आरोप पुलिस के क्षेत्राधिकार की बात है। बोर्ड का उससे लेना-देना नहीं है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि बोर्ड की आचार संहिता में वित्तीय लेन-देन को लेकर निश्चित उपनियम बनाए गए हैं। एसीयू सिर्फ उन आरोपों की जांच कर रही है तो उनकी पत्नी ने इंग्लैंड के एक बिजनेसमैन से एक पाकिस्तानी महिला से कथित तौर पर पैसा लेने की बाबत लगाए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
mohammed shami and hasin jahan
यदि एसीयू ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया तो उन्हें तुरंत उनका वार्षिक अनुबंध दे दिया जाएगा। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बीसीसीआई शमी का आकलन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी घटनाओं को लेकर नहीं करेगी। हां उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने कुछ आरोप लगाए हैं जिनकी जांच कोलकाता पुलिस कर रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
mohammed shami
हम किसी की निजी जिंदगी से जुड़े मामले को लेकर ऐसा फैसला नहीं ले सकते कि किसी की आजीविका पर असर हो। अभी आप यह नहीं कह सकते कि जांच में कितना समय लगेगा। रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल में शमी की भागीदारी को लेकर निर्णय लेगी। हम एसीयू प्रमुख की रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर निर्णय लेंगे। हम किसी की निजी जिंदगी से लेना-देना नहीं है। यदि उन्हें क्लीन चिट मिलेगी तो वह आईपीएल में खेलेंगे। यदि नहीं मिली तो नहीं खेलेंगे। रिपोर्ट चार-पांच दिन में आएगी तब तक हम इंतजार करेंगे। राजीव शुक्ला, चेयरमैन आईपीएल गवर्निंग काउंसिल 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सौरव गांगुली
मुझे यकीन है कि मसला सुलझ जाएगा। यह शमी की निजी जिंदगी से जुड़ा मामला है जिस पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।-सौरव गांगुली, अध्यक्ष बंगाल क्रिकेट संघ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें