फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने किया कबूल, लड़की से दुबई में मिले मगर वजह कुछ और थी

Fri, 16 Mar 2018 06:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए आरोपों का जवाब देते हुए बड़ा खुलासा किया है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक रिकॉर्डिंग सुनाई थी, जिसमें उन्होंने क्रिकेटर से पूछा था कि अलिश्बा कौन है और वह उससे दुबई में क्यों मिले थे।
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद शमी
शमी ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह अलिश्बा नाम की पाकिस्तानी लड़की से दुबई में मिले थे। शमी ने बताया कि अलिश्बा इंस्टाग्राम पर उनकी फॉलोअर हैं और इसी वजह से दोनों के बीच हाय-हेलो हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी
शमी ने कहा कि अलिश्बा दुबई में अपनी बहन के घर आई थी और वहां उन्होंने उससे एक दोस्त व एक फैन की हैसियत से मिले थे। शमी ने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इसे मीडिया के सामने गलत तरह से पेश किया गया।

4 of 5
मोहम्मद शमी
शमी ने हालांकि पत्नी जहां के उस आरोप को गलत ठहराया, जिसमें कहा गया कि दुबई में क्रिकेटर ने अलिश्बा से पैसे लिए। शमी ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। मैच फिक्सिंग का आरोप गलत है और वह कभी इस बारे में सोच भी नहीं सकते। वहीं इस मामले में आए मोहम्मद भाई के बारे में बात करते हुए शमी ने कहा कि उन्हें टीम इंडिया के अधिकांश सदस्य जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohammed shami
शमी ने कहा कि मोहम्मद भाई के द्वारा मैच फिक्सिंग के आरोप लगाने वाली हसीन जहां उनसे मिल चुकी है। शमी ने कहा कि हसीन जहां मोहम्मद भाई से मिल चुकी है उसके साथ डिनर कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें