फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 100 किलो वजनी क्रिकेटर बोला- विराट से ज्यादा लंबे छक्के लगाता हूं, क्यों रखूं वैसी डाइट

Fri, 04 May 2018 04:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
virat kohli pc
90 किग्रा से अधिक वजन वाले मोहम्मद शहजाद फिटनेस फ्रीक विराट कोहली से बिलकुल अलग हैं। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज का कहना है कि वह टीम इंडिया के कप्तान जैसे सजा देने वाले रूटीन क्यों अपनाएं जब वह विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज से ज्यादा लंबे छक्के लगा लेते हैं तो।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
मोहम्मद शहजाद
शहजाद ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'देखिए हम फिटनेस भी पूरी करते हैं और खाते भी पूरा हैं। आप चाहते हैं कि मेरा फिटनेस रूटीन विराट कोहली जैसा हो, तो यह मुमकिन नहीं। मगर मैं अपना वजन कम करने पर काम कर रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 9
मोहम्मद शहजाद
30 वर्षीय क्रिकेटर ने 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और तब से वह अपने नियमों पर जीते आए हैं। उन्हें पता है कि उनका वजन ज्यादा है, लेकिन उन्हें अपनी क्षमता पर जरा भी संदेह नहीं है। बल्कि उन्हें विश्वास है कि उच्च दर्जे की फिटनेस नहीं होने के बावजूद भी वह कोहली से लंबे छक्के लगा सकते हैं। शहजाद भी मानते हैं कि विराट कोहली की फिटनेस गजब की है।

4 of 9
मोहम्मद शहजाद
पाकिस्तान के रिफ्यूजी कैंप में खेल चुके जलालाबाद के खिलाड़ी उर्दू बहुत अच्छे से बोल लेते हैं और उन्होंने हिंदी टेस्ट भी पास किया। अपने वजन के बारे में दोबारा बात करते हुए शहजाद ने कहा कि सभी कोहली जैसे नहीं हो सकते।
विज्ञापन

5 of 9
virat kohli ipl
पिछले साल वजन नहीं कम करने के कारण डोपिंग बैन झेलने वाले शहजाद ने कहा, 'जितना लंबा छक्का कोहली मारते हैं, मैं उनसे ज्यादा मार सकता हूं। जरूरत क्या है उनकी तरह इतनी डाइट करने की।'
विज्ञापन

6 of 9
ms dhoni
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत में काफी समय बिताया है और टीम इंडिया के कई क्रिकेटर उनके अच्छे दोस्त भी हैं। शहजाद ने बताया कि टीम इंडिया में से एमएस धोनी उनके करीबी दोस्त हैं जबकि सुरेश रैना और शिखर धवन के साथ भी उनकी बहुत अच्छी जमती है।
विज्ञापन

7 of 9
मोहम्मद शहजाद
शहजाद को अधिकांश अपने वजन को लेकर आलोचनाएं झेलनी पड़ती है, लेकिन उन्होंने अपने आलोचकों को शानदार प्रदर्शन करके ही जवाब दिया। शहजाद टी20 में अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और वन-डे में मोहम्मद नबी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

8 of 9
मोहम्मद शहजाद
शहजाद इस समय बेंगलुरु में टीम इंडिया के खिलाफ अफगानिस्तान के पहले टेस्ट की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे कोच फिल सिमंस जानते हैं कि मैं 50 ओवर बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर सकता हूं। मैंने कभी पाया कि वजन के कारण कोई तकलीफ हुई हो।'
विज्ञापन

9 of 9
virat kohli test
यह पूछने पर कि अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली नहीं खेलेंगे तो कैसा महसूस होगा? इस पर शहजाद ने कहा, 'अगर कोहली खेलते हैं तो बड़ा मजा आएगा और चुनौती भी होगी। अगर वह नहीं खेलते तो यह टीम इंडिया की बल्लेबाजी के लिए दिक्कत होगी। हमें कोई चिंता नहीं है। मगर हम उन्हें खेलते देखना चाहते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें