फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को थर्राने वाला गेंदबाज अब झेल रहा मार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं मिला मौका

Fri, 19 Oct 2018 08:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli out
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को थर्राने वाले गेंदबाज को अब अपनी टीम में जगह नहीं मिल रही है। जी हां यह सच है। याद हैं न कि चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली को किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा परेशान किया था?  हम बताते चले कि एक समय वह भी रहा जब दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज इस गेंदबाज की स्विंग से घबराते थे। मगर अचानक कुछ हुआ कि अब इसे टीम में जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Mohammad Amir
यह तेज गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आमिर को पहले ही नहीं चुना गया था और अब 24 अक्टूबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भी तेज गेंदबाज को मौका नहीं दिया गया है। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए मोहम्मद आमिर को शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 5
इमाद वसीम - फोटो : ndtv
वहीं एशिया कप में चोटिल हुए बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर इमाद वसीम की टीम में वापसी हुई है। बता दें कि आमिर का पिछले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले पांच वन-डे में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से आमिर को केवल तीन विकेट मिले हैं। 30 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वकास मकसूद को आमिर की जगह शामिल किया गया है।

4 of 5
Imad Wasim, pakistan
मकसूद को पाकिस्तान ए की तरफ से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने की वजह से टीम में मौका मिला है। मोहम्मद नवाज और हैरिस सौहेल को इमाद वसीम और बाबर आजम के लिए जगह बनाना पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टी20 टीम इस प्रकार है- फखर जमान, मोहम्मद हफीज, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, शोएब मलिक, आसिफ अली, हुसैन तलत, सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान, हसन अली, इमाद वसीम, वकास मकसूद, फहीम अशरफ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें