फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोईन अली से नहीं जीत पाई टीम इंडिया, सोशल मीडिया पर दिग्गज भी कर रहे सलाम

Mon, 03 Sep 2018 05:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोईन अली
इंग्लैंड ने रविवार को साउथ हैम्प्टन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 60 रन से हराते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। दोनों टीमों के बीच पांचवां टेस्ट मैच 7 सितंबर से खेला जाएगा, जो महज औपचारिकता भर होगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया इंग्लैंड से नहीं हारी बल्कि मोईन अली के आगे भारतीय टीम ने घुटने टेक दिए।
विज्ञापन

2 of 6
शिखर धवन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई। वहीं, दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने 271 रन बनाई और टीम इंडिया को जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 184 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

3 of 6
england cricket team
साउथ हैम्प्टन टेस्ट में टीम इंडिया को मेजूान इंग्लैंड ने नहीं हराया बल्कि मोईन अली के आगे भारतीय क्रिकेट टीम ने घुटने टेक दिए। मोईन अली ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर (5+4) 9 विकेट हासिल किए। इस मैच को जीतने की आशा तब तक थी, जब तक विराट कोहली क्रिज पर मौजूद थे, लेकिन दूसरी पारी के 51वें ओवर की पांचवीं गेद पर मोईन अली ने कप्तान कोहली को कुक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 

4 of 6
विराट कोहली
यहीं से मैच का रुख पलट गया और मैच मेजबान इंग्लैंड के पाले में चली गई। चौथे विकेट के लिए विराट कोहली (58) और अजिंक्य रहाणे (51) के बीच 101 रन की साझेदारी हुई। मोईन अली ने पहली पारी में 63 रन देकर 5 विकेट, जबकि दूसरी पारी में 71 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। ट्विटर पर दिग्गज भी मोईन अली को सलाम कर रहे हैं। आइए जानते हैं, किसने क्या लिखा...
 
विज्ञापन

5 of 6
सौरव गांगुली - फोटो : File photo
सौरव गांगुली ने लिखा, 'शानदार टेस्ट मैच...इंग्लैंड को बधाई...विराट कोहली बिल्कुल स्टैंडआउट थे और इस कंडीशन में कुमार धर्मसेना ने अच्छी अपायरिंग की। बेहतरीन अंपायर।'
 
आकाश चोपड़ा ने लिखा, 'इंग्लैंड ने इंग्लैंड में भारत को आउट किया ... यह नहीं देखा। मोईन अली को सलाम।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय मांजरेकर - फोटो : file photo
संजय मांजरेकर ने लिखा, 'टेस्ट मैच के रिजल्ट में कभी भी एक फैक्टर नहीं हो सकता, लेकिन अंतिम क्षण में मोईन और अश्विन के बीच का अंतर दोनों पक्षों के बीच का अंतर साबित हुआ।
 
मोहम्मद कैफ ने लिखा, 'फिर, क्या हो सकता था। सैम करन ने पहले टेस्ट में बल्ले के साथ अंतर बनाया, लेकिन मोइन अली दोनों पक्षों के बीच का अंतर बने।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें