फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्टार्क की उस गेंद पर एक हजार बार आउट हो जाते सचिन तेंदुलकर'

Tue, 19 Dec 2017 09:26 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : p interest
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने रविवार को एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में 'बॉल ऑफ द समर' डालते हुए जेम्स विंस का विकेट लिया। राउंड द विकेट से आकर स्टार्क ने मिडिल स्टंप की लाइन में गेंद डाली, जिस पर बल्लेबाज ऑन साइड में शॉट खेलने गया। हालांकि, टप्पा खाने के बाद गेंद रिवर्स स्विंग हुई और विंस का ऑफ स्टंप ले उड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
ग्रीम स्वान - फोटो : twitter
इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बेहतरीन गेंद देखी। उन्होंने साथ ही कहा कि वो इसे बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बता रहे हैं। स्टार्क की वो गेंद 90 मील प्रति घंटे की तेज रफ्तार से डाली गई थी, जिस पर बल्लेबाज को कुछ समझ नहीं आया।
विज्ञापन

3 of 5
मिचेल स्टार्क
स्वान ने कहा, 'जो लोग बोल रहे हैं कि इस गेंद के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर कहा जा रहा है, उन्हें क्रिकेट की कम जानकारी है। बाएं हाथ की गेंद 90 मील प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आई और वो इतनी स्विंग हुई, जितना कि एक स्पिनर की गेंद घूमती है। मैंने टेस्ट क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ गेंद को लाइव देखा। यह मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ है।'

4 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ESPN
कई फैंस का मानना है कि पिच पर बड़े क्रैक के कारण गेंद इतना घूमी। इसलिए इस गेंद को ज्यादा श्रेय नहीं देना चाहिए। हालांकि, स्वान ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर या डॉन ब्रैडमैन भी इस गेंद पर हर बार आउट हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ..
स्वान ने कहा, 'लोग ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गेंद क्रैक पर पड़कर गई। शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी फूटहोल पर पड़कर गिरी थी। स्टार्क की उस गेंद पर तेंदुलकर एक हजार बारी में से एक हजार बार आउट हो जाते। इस पर डॉन ब्रैडमैन भी आउट हो जाते। इस गेंद को खेलना नामुमकिन था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें