फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: अपने ही बुने जाल में फंसी भारतीय टीम, मिचेल सैंटनर की फिरकी के आगे टेके घुटने; महज 156 रन पर सिमटी

Fri, 25 Oct 2024 02:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

बंगलुरू टेस्ट में भारत को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने काफी परेशान किया था, इसी को देखते हुए पुणे में स्पिन पिच तैयार की गई थी। हालांकि, भारत के लिए यह मामला उलटा पड़ गया और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
भारतीय बल्लेबाजों का स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष न्यूजीलैंड के विरुद्ध पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जारी रहा। लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मिचेल सैंटनर की फिरकी के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरे ही दिन घुटने टेक दिए और पहली पारी में महज 156 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह कीवी टीम ने भारत पर 103 रनों की बढ़त बना ली। 
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
बंगलुरू टेस्ट में भारत को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने काफी परेशान किया था, इसी को देखते हुए पुणे में स्पिन पिच तैयार की गई थी। हालांकि, भारत के लिए यह मामला उलटा पड़ गया और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारतीय बल्लेबाज पिछले कुछ दिनों से स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते दिख रहे हैं। जुलाई-अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में भी स्पिनरों के सामने भारतीय बल्लेबाज दम नहीं दिखा सके थे और टीम को 0-2 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी देखने मिला जहां पूरी टीम एक-एक करके सैंटनर के जाल में फंसती चली गई। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : twitter
रोहित-विराट सब रहे फ्लॉप
पहली पारी में भारत का कोई भी बल्लेबाज जलवा नहीं बिखेर सका। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार को ही खाता खोले बिना आउट हुए थे। शुक्रवार को भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर पवेलियन चलते बने। ऋषभ पंत 18 रन, सरफराज खान 11 रन, आर अश्विन चार रन, आकाश दीप छह रन और बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए और वॉशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

4 of 4
मिचेल सैंटनर - फोटो : BCCI
भारत में फाइव विकेट हॉल पूरे करने वाले पांचवें कीवी गेंदबाज बने सैंटनर
भारतीय पारी को सस्ते में समेटने में सैंटनर की अहम भूमिका रही। सैंटनर ने 53 रन देकर सात विकेट झटके और एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। सैंटनर न्यूजीलैंड के पांचवें गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत में पांच या इससे अधिक विकेट झटके हैं। इतना ही नहीं, सैंटनर भारत में टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे स्पिनर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें