फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने गुस्से में दीवार पर मारा था घूसा, अब छह हफ्ते के लिए टीम से हुआ बाहर

Tue, 15 Oct 2019 07:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Australia Cricket Team - फोटो : सोशल मीडिया
2015 में क्रिकेट विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया में खेले गए घरेलू टूर्नामेंट में अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाए। रविवार को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान मार्श अपने आउट होने के तरीके से इतने खफा हुए कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम की दीवार पर जोर से पंच मारा, जिससे उनके दाहिने हाथ पर काफी चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें छह हफ्ते के लिए टीम से बाहर होना पड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 4
मिचेल मार्श
लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे मार्श को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में इस बर्ताव करने के कारण उनके क्रिकेट करियर पर तलवार लटक सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
मिचेल मार्श
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के कोच एडम वोग्स ने मिचेल मार्श के इस बर्ताव पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की । वोग्स को मार्श का यह व्यवहार अनुचित और निराशाजनक लगा, उन्होंने कहा कि मार्श ने खेल से संबंधित खिलाड़ियों के सामने गलत उदाहरण पेश किया है, कप्तान के रूप में यह उनके नेतृत्व की परीक्षा थी,जिसमे वह विफल रहे। ऑस्ट्रेलिया कोच जस्टिन लैंगर ने भी मार्श की इस हरकत के बाद उन्हें बेवकूफ कहा।
विज्ञापन

4 of 4
मिचेल मार्श
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खेल के प्रति अनुशासन के लिए विश्व भर में जानी जाती है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता के लिए कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। एंड्रयू साइमंडस ऐसे ही एक खिलाड़ी थे जिन्हें खेल के नियम कानून भंग के करने के लिए टीम से सदा-सदा के लिए मुक्त कर दिया गया था। देखना होगा कि क्या मार्स के खिलाफ भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कोई कड़ा फैसला लेती है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें