फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज आस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा, स्मिथ-वॉर्नर और बैनक्राफ्ट पर बरकरार रहना चाहिए प्रतिबंध

Sun, 18 Nov 2018 11:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्मिथ और वॉर्नर - फोटो : file
आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जानसन ने रविवार को कहा कि स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट पर गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए लगा प्रतिबंध बरकरार रहना चाहिए, क्योंकि इन्होंने बोर्ड की सजा को चुनौती नहीं दी है।
 
विज्ञापन

2 of 4
Mitchell Johnson
गौरतलब है कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट इस समय विकट स्थिति से गुजर रहा है और उसे हाल में कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिससे स्मिथ और वार्नर को टीम में वापस लेने की मांग उठती जा रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
दक्षिण अफ्रीका में हुए गेंद से छेड़छाड़ के मामले में तत्कालीन कप्तान स्मिथ और वॉर्नर पर एक एक साल जबकि बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा है। जॉनसन हालांकि इन पर से प्रतिबंध हटाने के खिलाफ हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : file
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'तीनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा है। इसलिए इसका मतलब यह है कि अगर स्मिथ और वॉर्नर पर से प्रतिबंध हटता है तो कैमरन बैनक्राफ्ट का भी प्रतिबंध भी उतना ही कम होगा। इन सभी ने प्रतिबंध को स्वीकार किया है और इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई। इसलिए मेरा मानना है कि प्रतिबंध बरकरार रहना चाहिए।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें