मिताली राज
मिताली राज ने टीम इंडिया के लिए 197 वनडे, 10 टेस्ट और 85 टी-20 मैचे खेले हैं। वन-डे में 6550, टेस्ट में 663 और टी-20 में 2283 रन उनके नाम दर्ज हैं। टेस्ट में उनके नाम एक शतक और 4 अर्धशतक, जबकि वन-डे में उन्होंने 7 शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। जुलाई 2017 में वह वन-डे में 6 हजार रन बनाने वाली दुनिया की इकलौती बल्लेबाज बनी थी। महिला क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए मिताली को 2003 में अर्जुन अवार्ड और 2015 में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है।