पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मिस्बाह उल हक को पाक क्रिकेट टीम में दोहरी जिम्मेदारी सौंपी है। मिस्बाह को पीसीबी ने मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है।पीसीबी ने पाक टीम के पूर्व कप्तान रहे मिस्बाह को पाक टीम के पूर्व कोच रहे मिकी आर्थर के समान वेतन पैकेज दिया है। हालांकि । पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर वेतन पैकेज की घोषणा नहीं की है, लेकिन पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा है कि मिस्बाह को आर्थर के समान ही राशि मिलेगी।