फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग टेस्ट शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

Fri, 15 Jul 2016 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
मिस्बाह-उल-हक
पाक कप्तान ‪मिस्बाह-उल-हक क्रिकेट में देरी से जरूर आए लेकिन बढ़ती उम्र के बावजूद वह मिल रहे मौकों को भुनाने का मौका नहीं गंवा रहे हैं। ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए। वह टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे बुजुर्ग और 21वीं सदी में टेस्ट शतक लगाने वाले सबसे बुजुर्ग बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

2 of 10
Misbah-ul-Haq - फोटो : Getty
‪मिस्बाह-उल-हक को करीब एक दशक लंबे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार क्रिकेट का 'मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में खेलने का चांस मिला और अपने पहले ही मैच में शतक ठोंक दिया और वह भी तब जब टीम संकट में घिरती दिख रही थी। इस शतक ने रिकॉर्ड बुक में काफी बदलाव करने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

3 of 10
Misbah-ul-Haq - फोटो : Getty
मिस्बाह-उल-हक ने बतौर कप्तान जिस उम्र में शतक लगाया है उससे पहले कोई भी बल्लेबाज टेस्ट में शतक नहीं लगा सका है। मिस्बाह के बल्ले से 42 साल, 47 दिन की उम्र में शतक निकला जो टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे बुजुर्ग बल्लेबाज का शतक है।

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

4 of 10
Misbah-ul-Haq - फोटो : Getty
पाक कप्तान से पहले टेस्ट में बतौर कप्तान शतक लगाने वाले बुजुर्ग कप्तान थे ऑस्ट्रेलिया के बॉब सिम्पसन जिन्होंने 1977-78 में एडिलेड में टीम इंडिया के खिलाफ शतक लगाया था।
विज्ञापन

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

5 of 10
Misbah-ul-Haq - फोटो : Getty
पाक के इस धुरंधर बल्लेबाज के नाम एक रिकॉर्ड यह भी है कि 40 के पार उन्होंने 5 शतक लगाए हैं और वह भी कप्तान रहते हुए। उनसे पहले यह उपलब्धि किसी और क्रिकेटर के नाम दर्ज नहीं हो सकी। मिस्बाह से पहले 40 के पार पहुंचकर बतौर कप्तान 3 से ज्यादा शतक कोई बल्लेबाज नहीं लगा सका है।
विज्ञापन

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

6 of 10
Misbah-ul-Haq - फोटो : Getty
मिस्बाह-उल-हक के खाते में एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ। उन्होंने कप्तान रहते हुए टेस्ट में 8 शतक लगाए हैं जो किसी पाकिस्तानी कप्तान की ओर से यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा जिन्होंने बतौर कप्तान रहते 7 शतक ठोंके। मिस्बाह ने कुल 10 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

इंग्लैंड की धरती पर अपनी पहली ही टेस्ट पारी में बतौर कप्तान ‪मिस्बाह-उल-हक ने शतक ठोंक दिया। वह ऐसा करने वाले पाकिस्तान के तीसरे कप्तान हो गए हैं। उनसे पहले हनीफ मोहम्मद (नाबाद 187, लॉर्ड्स, 1967 में) और जावेद मियांदाद (नाबाद 153, एजबेस्टन, 1992 में) ने यह कारनामा किया था। हालांकि कप्तान ‪मिस्बाह की तुलना में कप्तान बनने से पहले इन दोनों ने पहले भी इंग्लैंड में कई टेस्ट मैच खेल चुके थे।

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

8 of 10
Misbah-ul-Haq - फोटो : R
‪मिस्बाह-उल-हक ऐसे पांचवें बल्लेबाज हो गए हैं जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर बतौर कप्तान अपनी पहली ही पारी में शतक लगाया है। उनसे पहले ग्रीम स्मिथ, एलन मेलविले, दिलीप मेंडिस और एंजेलो मैथ्यूज यह कारनामा कर चुके हैं।

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

9 of 10
Misbah-ul-Haq - फोटो : Getty
हालांकि ‪मिस्बाह-उल-हक टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी नहीं हैं, वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी इंग्लैंड के जैक हॉब्स हैं जिन्होंने 46 साल और 82 दिन की उम्र में शतक लगाया था। 
विज्ञापन

21वीं सदी के सबसे बुजुर्ग शतकवीर बने मिस्बाह-उल-हक

10 of 10
Misbah-ul-Haq - फोटो : getty
कप्तान मिस्बाह उल हक ने 40 के पार की उम्र में एक और शतक लगाया साथ ही असद शफीक के साथ एक नया कीर्तिमान बना दिया जिसे कभी रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने बनाया था। मिस्बाह-असद ने पांचवें विकेट के लिए 148 रनों की शतकीय साझेदारी कर डाली जो इस विकेट के लिए दोनों के बीच सातवीं शतकीय साझेदारी है और अब यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें