फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोहली से ज्यादा समझदार हैं रूट, पर उनकी तरह बेहतरीन बल्लेबाज नहीं'

Mon, 06 Aug 2018 11:11 AM IST
भाषा, बर्मिंघम
विज्ञापन
1 of 5
विराट-रूट
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली का मानना है कि टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट विराट कोहली की तरह बेहतरीन बल्लेबाज नहीं है लेकिन 'समझदार खिलाड़ी' है, जिसे अपने भारतीय प्रतिद्वंद्वी की तरह अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूत है।
विज्ञापन

2 of 5
माइक ब्रेयरली
ब्रेयरली ने पीटीआई से कहा, 'कोहली की तुलना में रूट की अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की दर कम है लेकिन मुझे लगता है कि रूट भी अच्छे बल्लेबाज है और मैं उसे अच्छा करना देखना चाहता हूं। वह अलग है एक शानदार बल्लेबाज और बहुत समझदार। वह कोहली की तरह अच्छा बल्लेबाज नहीं है लेकिन सोचने समझने वाला खिलाड़ी है।' 
विज्ञापन

3 of 5
virat 100
ब्रेयरली ने कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताते हुए कहा कि ऐसा उनकी आक्रामकता के कारण है। कोहली ने पहले टेस्ट में 149 और 51 रन की पारी खेली लेकिन भारतीय टीम इस करीबी मुकाबले को 31 रन से हार गयी। ब्रेयरली ने हालांकि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने पर कोहली की तारीफ की। 

4 of 5
virat kohli
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कोहली दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और जिस बल्लेबाज का औसत तीनों प्रारूप में 50 से ज्यादा का है वह शानदार खिलाड़ी होगा। वह किसी भी परिस्थिति में खेल सकता है। रूट भी ऐसा ही है लेकिन जो बात कोहली को अलग बनाती है वह है अर्धशतक को शतक में बदलने की काबिलियत।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli 100
उन्होंने कहा, 'किसी भी हार से दर्द होता है लेकिन कोहली इस हार से काफी कुछ सीखेंगे। कोहली के लिए टेस्ट की यह हार सीखने वाली होगी। इससे उनके लिए चीजें आसान होगी (क्योंकि अब टीम से उम्मीदें कम होगी)। इस भारतीय टीम में हार ना मानने का जज्बा है खास कर उनकी गेंदबाजी आक्रमण में, और मुझे लगता है ऐसा कोहली के नेतृत्व के कारण है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें