इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इन दिनों सोशल मीडिया पर फैंस के साथ काफी समय बिता रहे हैं। दरअसल माइकल आए दिन ट्विटर पर क्रिकेट फैंस के लिए मजेदार 'पोल' क्रिएट कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Michael Vaughan
माइकल के फैंस ने हाल ही में ट्विटर पर #AskVaughan नाम का हैशटैग भी चलाया था। इस हैशटैग के तहत पूर्व इंग्लिश कप्तान अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Michael Vaughan
हाल ही में एक क्रिकेट फैन ने माइकल से बड़ा ही रोचक और मजेदार सवाल पूछ लिया। फैंस को लगा था कि माइकल इस सवाल पर घिर जाएंगे, लेकिन उन्होंने बिना समय गंवाए मिनटों में उनके सवाल का जवाब तय कर लिया।
4 of 5
dhoni bevan
दरअसल क्रिकेटर फैंस का सवाल था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल बेवन और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी में से कौन ज्यादा बेहतरीन मैच फिनिशर है।
इस सवाल का जवाब देते हुए माइकल ने लिखा, 'नो डाउट धोनी।' माइकल वॉन का मानना है कि धोनी ही वन-डे के सबसे बेहतरीन मैच फिनिशिर हैं। इसीलिए माइकल ने उन्हें अपनी फेवरेट ऑल टाइम इलेवन में भी जगह दी है।