भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। हाल ही में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेताया था कि यदि वे स्पिन नहीं खेल सकते, तो भारत न जाएं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की चेतावनी, कोहली को स्लेज करने से पहले सोच लें कंगारू
2 of 7
स्टीव स्मिथ
- फोटो : Cricket Australia
ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर एक दिग्गज खिलाड़ी ने चेतावनी दी है। खास बात यह है कि यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया का ही है और उन्होंने कप्तान विराट कोहली से उलझने से पहले सोचने के लिए अपनी हमवतन टीम को चेताया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की चेतावनी, कोहली को स्लेज करने से पहले सोच लें कंगारू
3 of 7
माइक हसी
‘मिस्टर क्रिकेट’ के नाम से मशहूर माइकल हसी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को कहा है कि स्टीव स्मिथ की टीम को भारतीय कप्तान विराट कोहली पर छींटाकशीं न करें। स्लेजिंग के लिए दुनिया भर में कुख्यात ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह बड़ी चेतावनी है।
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की चेतावनी, कोहली को स्लेज करने से पहले सोच लें कंगारू
4 of 7
माइकल हसी
अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तुलना में एशियाई धरती पर अधिक औसत से रन बनाने वाले माइकल हसी ने कहा कि विराट कोहली तगड़ा जवाब देने का माद्दा रखते हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया को उन्हें जल्दी ही आउट करने पर ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की चेतावनी, कोहली को स्लेज करने से पहले सोच लें कंगारू
5 of 7
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
- फोटो : Cricket Australia
हसी ने कहा कि स्लेजिंग का जवाब कोहली बल्ले से देते हैं और यही उनकी खास बात है। यदि वो टीम में होते, तो उनपर स्लेजिंग का प्रयास नहीं करते। स्लेजिंग करने के बाद कोहली और भी अच्छा तथा आक्रामक खेल खेलते हैं। वे प्रतिस्पर्धा को पसंद करते हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की चेतावनी, कोहली को स्लेज करने से पहले सोच लें कंगारू
6 of 7
माइकल हसी
हसी ने एक इंटरव्यू में कहा कि कोहली को रोकने के लिए कई योजनाएं है। मौखिक कहासुनी की जरूरत नहीं है क्योंकि वो फिर और ताबड़तोड़ क्रिकेट खेलते हैं। हसी ने 79 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 6235 रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की चेतावनी, कोहली को स्लेज करने से पहले सोच लें कंगारू
7 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का सामना करना पसंद है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 मैचों में 6 शतकों सहित 60.76 की औसत से 1276 रन बनाए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहला टेस्ट 23 फरवरी से पुणे में खेला जाएगा।