एथर्टन के मुताबिक, रोहित को इस बात का अंदेशा हो गया था कि उन्हें टेस्ट टीम से निकाला जा सकता है। रोहित ने आठ मई की रात को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर टेस्ट से संन्यास का एलान किया था। अब वह सिर्फ वनडे में टीम इंडिया का नेतृत्व करते दिखेंगे।
भारत के दिग्गज क्रिकेटर और टेस्ट में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास का एलान किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और फिर इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीरीज हार के बाद रोहित ने यह फैसला लिया। हालांकि, इसका एलान करते हुए उन्होंने वजह नहीं बताई। टी20 अंतरराष्ट्रीय से रोहित पहले ही संन्यास ले चुके हैं। अब वह सिर्फ वनडे में खेलते दिखेंगे। उनके संन्यास पर अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर माइकल एथर्टन का बयान आया है। उन्होंने सवाल खड़े किए हैं कि रोहित के संन्यास का फैसला पूरी तरह उनका था या फिर किसी दबाव में उन्होंने यह फैसला किया? एथर्टन के मुताबिक, रोहित को इस बात का अंदेशा हो गया था कि उन्हें टेस्ट टीम से निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 4
एथर्टन और रोहित
- फोटो : ANI
एथर्टन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'क्या उनका संन्यास पूरी तरह से उनकी अपनी पसंद थी या उन्हें इस बात का आभास था कि उन्हें बाहर किया जाने वाला है? रोहित की घोषणा से ठीक एक दिन पहले एक रिपोर्ट (द इंडियन एक्सप्रेस से) आई थी, जिसमें कहा गया था कि चयनकर्ताओं ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला किया था। बेशक, यह अटकलें हैं, लेकिन उनका फैसला चौंकाने वाला था। किसी भी कप्तान के लिए यह मुश्किल स्थिति होती है जब आप रन नहीं बना रहे हों और आपकी टीम हार रही हो। रोहित की कप्तानी में भारत को अपने पिछले आठ मैचों में से छह में हार का सामना करना पड़ा। तीन न्यूजीलैंड के खिलाफ और तीन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में। उनके फॉर्म में काफी गिरावट आई थी।'
विज्ञापन
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
एथर्टन ने कहा, 'रोहित 38 साल के हैं और भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा के विशाल पूल के साथ, प्रतिस्पर्धा कड़ी हो जाती है। जब आपका फॉर्म या परिणाम में गिरावट आती है तो सवाल उठाए जाते हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता था कि यह इतना आश्चर्य की बात थी। वह महत्वपूर्ण क्रिकेटर रहे हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उनके रिकॉर्ड या आंकड़े इस संदर्भ में नहीं बता सकते।'
रोहित ने बुधवार को संन्यास का एलान अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया था। उन्होंने टीम इंडिया की टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की थी और कहा था, 'सभी को नमस्कार। मैं सिर्फ यह साझा करना चाहूंगा कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। टेस्ट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक पूर्ण सम्मान रहा है। वर्षों से आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं वनडे में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा।'