फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में मुंबई ने रचा इतिहास, हरमन-इशाक के प्रदर्शन से गुजरात को हराया

Sat, 04 Mar 2023 11:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाए। गुजरात की टीम जवाब में 15.1 ओवर में 64 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन
1 of 5
हरमनप्रीत कौर और सायका इशाक - फोटो : BCCI
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शनिवार (चार मार्च) को महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई। पहले उद्घाटन समारोह में अभिनेत्री कियारा आडवाणी, कृति सेनन और पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। उनके बाद हरमनप्रीत कौर और युवा स्पिन गेंदबाज सायका इशाक ने अपने प्रदर्शन से गुजरात जाएंट्स पर मुंबई इंडियंस को बड़ी जीत दिलाई।
विज्ञापन

2 of 5
गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : WPL
मुंबई इंडियंस ने पहले ही मैच में 143 रन से जीत हासिल की। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाए। उसने भारतीय जमीन पर टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। यह पहला अवसर है जब भारत में महिला क्रिकेट के किसी टी20 मैच में 200 से ज्यादा रन बने हो। गुजरात की टीम जवाब में 15.1 ओवर में नौ विकेट पर 64 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन

3 of 5
गुजरात की कप्तान बेथ मूनी - फोटो : WPL
गुजरात की कप्तान हुईं रिटायर्ड हर्ट
गुजरात कप्तान बेथ मूनी पहले ही ओवर में चोट के कारण बाहर हो गई थीं तो वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरीं। गुजरात की टीम इस हार को जल्दी भूलना होगा। उसे आराम का पर्याप्त मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि टीम को अगले ही दिन रविवार (पांच मार्च) को अपना दूसरा मैच खेलना है। गुजरात का मुकाबला इसी मैदान पर यूपी वॉरियर्स से होगा।

4 of 5
हरमनप्रीत कौर और ब्रैंडन मैकुलम - फोटो : सोशल मीडिया
हरमन ने दिलाई ब्रैंडन मैकुलम की याद
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत ने मैदान पर उतरते ही तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। उन्होंने एक समय तो लगातार सात गेंद पर सात चौके लगाए थे। हरमन जिस तरह से बल्लेबाजी कर रही थीं उससे न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम की याद आ गई। मैकुलम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास के पहले मैच में तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 158 रन बनाए थे। हरमन ने उसी तरह बल्लेबाजी की। उनकी पारी से टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : WPL
हरमन ने 30 गेंद पर बनाए 65 रन
हरमनप्रीत कौर ने मुंबई के लिए सर्वाधिक 65 रन बनाए। उन्होंने 30 गेंद की पारी में 14 चौके लगाए। ओपनर हीली मैथ्यूज ने 31 गेंद पर 47 और अमेलिया केर ने 24 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाए। गुजरात के लिए स्नेह राणा ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। वहीं, गुजरात के लिए सिर्फ दयालन हेमलता और मोनिका पटेल ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। हेमलता ने 23 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। हेमलता के बल्ले से दो छक्के भी निकले। मुंबई के लिए सायका इशाक ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। नताली सीवर और अमेलिया केर को दो-दो सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें