भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 में 32 रन का ओवर फेंकने के बाद पति के उड़े मजाक से क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर काफी खफा हैं। मैच के बाद ट्विटर पर लोगों ने बिन्नी का खूब मजाक उड़ाया था।
विज्ञापन
पति के मजाक से दुखी बिन्नी की पत्नी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब!
2 of 8
मयंती लैंगर
कई लोगों ने मयंती को तलाक तक का सुझाव दे डाला। कई लोगों ने कहा कि बिन्नी पत्नी को महंगे तोहफे देने के बजाय महंगे ओवर देते हैं। इस तरह कि तमाम बातों से उनकी पत्नी मयंती लैंगर काफी आहत हुईं।
विज्ञापन
पति के मजाक से दुखी बिन्नी की पत्नी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब!
3 of 8
मयंती लैंगर
इस तरह की अपमानजनक खिंचाई के बाद मयंती ने तमाम आलोचकों को करारा जवाब दिया है। टीवी होस्ट मयंती ने अपने पति का साथ देते हुए ट्वीट कर आलोचना कर रहे लोगों पर जोरदार तंज कसा है।
पति के मजाक से दुखी बिन्नी की पत्नी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब!
4 of 8
मयंती लैंगर
मयंती ने ट्विटर पर एक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करतीं हैं उनका मजाक बनाने से उन्हें खुशी मिलती है। उन्होंने भावुक होकर आलोचकों को शुभकामनाएं दीं।
pic.twitter.com/V8nOcje893
— Mayanti Langer Binny (@MayantiLanger_B) 1 September 2016
विज्ञापन
पति के मजाक से दुखी बिन्नी की पत्नी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब!
5 of 8
मयंती लैंगर
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “मैं उम्मीद करती हूँ कि कोई आपके प्रियजनों की मृत्यु की इच्छा न रखे या उन्हें इसके लिए डराए। मुझपर आत्महत्या के तंज कसना शर्मनाक है। अपनों को खोने का दर्द आप नहीं समझ सकते। आपके जीवन में प्यार और विश्वास की कमी हैं। मैं 18 साल की उम्र से काम कर रही हूँ और मेरे ऊपर सवाल उठाने से बेहतर है कि आप काम करें और अपने परिवार को संभाले।”
विज्ञापन
पति के मजाक से दुखी बिन्नी की पत्नी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब!
6 of 8
स्टुअर्ट बिन्नी
- फोटो : getty
बिन्नी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 अगस्त को हुए टी-20 मैच में एक ओवर डाला था और इसमें उन्होंने 32 रन लुटा दिए। एविन ल्यूस ने उनके खिलाफ लगातार 5 छकके जड़े थे।
विज्ञापन
पति के मजाक से दुखी बिन्नी की पत्नी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब!
7 of 8
हर्षा भोगले
इसके अलावा मयंती के को-होस्ट और फेमस कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इस तरह की निजी टिप्पणियों की निंदा की। भोगले ने कहा कि इस तरह के ट्वीट करने वाले लोगों को मयंती से माफी मांगनी चाहिए।
पति के मजाक से दुखी बिन्नी की पत्नी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब!
8 of 8
विराट कोहली
हालांकि यह पहली बार नहीं है कि किसी क्रिकेटर के बुरे प्रदर्शन पर उसकी महिला साथी पर तंज कसे गए हैं। 2015 के वर्ल्ड कप में विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को लेकर भी ट्विटर पर काफी खिंचाई की गई थी।