फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: मयंक अग्रवाल ने किया ड्रीम डेब्यू, शादी के 6 महीने बाद ही बदली किस्मत!

Wed, 26 Dec 2018 12:11 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मयंक अगरवाल
टीम इंडिया के ओपनर मयंक अग्रवाल ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक मेलबर्न स्टेडियम में शानदार डेब्यू किया। कर्नाटक के बल्लेबाज ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 161 गेंदों में 8 चौके व एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए। मयंक को बड़े संघर्ष के बाद टीम इंडिया में मौका मिला और उन्होंने इसे दोनों हाथों से लपका।
विज्ञापन

2 of 5
मयंक अगरवाल
वैसे, मयंक को मौका मिलने के पीछे की वजह मुरली विजय और केएल राहुल का लगातार फ्लॉप होना भी रहा। इसके अलावा पृथ्वी शॉ चोटिल होकर ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने 27 वर्षीय मयंक पर भरोसा जताया। मेलबर्न में मयंक ने घरेलू क्रिकेट के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा और उम्दा पारी खेली। बता दें कि अग्रवाल ने पिछले रणजी सीजन में 13 पारियों में 105.45 की औसत से 1160 रन बनाए, जिसमें एक तिहरे शतक सहित 5 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे।
विज्ञापन

3 of 5
mayank agarwal
मयंक अग्रवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में भी 8 पारियों में 90.37 की औसत और 107.91 की स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे। हालांकि धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद मयंक को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए उन्हें टीम में शामिल जरूर किया गया, लेकिन अंतिम एकादश में नहीं आजमाया गया। 

4 of 5
मयंक अग्रवाल
मयंक को घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी का सहारा तो मिला ही, लेकिन शादी करने के बाद भी उनका भाग्य बदला है। दरअसल, मयंक ने अपनी बचपन की दोस्त आशिता सूद से करीब छह महीने पहले ही शादी की। इसके बाद मयंक के टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना साकार हो गया। मयंक ने अपनी पत्नी आशिता को थेम्स नदी के किनारे बने लंदन आई में प्रपोज किया, जिसके बाद दोनों ने विवाह बंधन में बंधने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मयंक अगरवाल और केएल राहुल
मयंक और आशिता ने 4 जून 2018 को शादी की। उल्लेखनीय है कि मयंक-आशिता की शादी में केएल राहुल भी उपस्थित थे और उन्होंने जमकर डांस भी किया। अब केएल राहुल को खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया और उनकी जगह मयंक को बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें