फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को देखकर सचिन को आती है अपने खेल की याद, 15 मिनट में बताया था खास

Fri, 07 Feb 2020 09:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

1104 : रन बनाकर पिछले साल लाबुशाने ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाए थे    
04 : शतक लगाए हैं 14 मैचों में मानर्स ने जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है 
विज्ञापन
1 of 4
मार्नस लाबुशेन - फोटो : अमर उजाला
भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि शानदार फुटवर्क ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने को विशेष बल्लेबाज बनाता है जिसे देखकर उन्हें अपने खेल की याद आती है। मेलबर्न में बुशफायर चैरिटी मैच के लिए बतौर कोच यहां पहुंचे तेंदुलकर से यह पूछा गया था कि किस खिलाड़ी का खेलने का तरीका उनके सबसे करीब है। 
विज्ञापन

2 of 4
मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर
तेंदुलकर ने कहा कि शानदार फुटवर्क यह बताता है कि लाबुशाने मानसिक तौर पर मजबूत खिलाड़ी हैं। सचिन ने कहा, ‘मैं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को देख रहा था। जब स्टीव स्मिथ चोटिल हुए तो मैंने दूसरी पारी में लाबुशाने की बल्लेबाजी देखी। लाबुशाने को जोफरा आर्चर की गेंद पर चोट लगी लेकिन इसके बाद 15 मिनट तक उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की। मैंने कहा, ‘यह खिलाड़ी खास है।’  
विज्ञापन

3 of 4
मार्नस लाबुछाने - फोटो : सोशल मीडिया
लाबुशाने को एशेज सीरीज में स्टीव स्मिथ के चोटिल होने के बाद कनकशन विकल्प (चोटिल खिलाड़ी की जगह) के तौर पर मौका मिला था। उन्होंने हालांकि दमदार खेल से टीम में अपनी जगह पक्की की ली। एशेज में उन्होंने 50.42 की औसत से 353 रन बनाए।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : social Media
कोहली और स्मिथ की तुलना में यकीन नहीं 
तेंदुलकर ने इस मौके पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के बीच तुलना करने से इनकार कर दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं तुलना में विश्वास नहीं रखता हूं। लोगों ने मेरी तुलना भी कई खिलाड़ियों से की लेकिन मैंने हमेशा कहा है कि मुझे अकेला छोड़ दें।’

उन्होंने कहा, ‘तुलना पर ना जाए, हमें उन दोनों बल्लेबाजों के खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। वे क्रिकेट की दुनिया का मनोरंजन कर रहे हैं और उन्हें देखना शानदार है।’ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें