फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्क वॉ की भविष्यवाणी, बोले- विश्व कप में इन तीन खिलाड़ियों का जमकर चलेगा बल्ला

Fri, 24 May 2019 08:53 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Mark Waugh
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए अपने शीर्ष-3 बल्लेबाज चुने हैं और इन तीनों में भारत के विराट कोहली, इंग्लैंड के जोस बटलर और उनके हमवतन डेविड वॉर्नर के नाम शामिल हैं। क्रिकेट डॉट को डॉट एयू ने मार्क के हवाले से लिखा है, 'निश्चित ही कोहली, वह नंबर-1 हैं।' 
 
विज्ञापन

2 of 4
विराट, बटलर और वॉर्नर - फोटो : file
इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज बटलर को उन्होंने अपनी दूसरी पंसद बताया, 'जोस बटलर, मैं शीर्ष-3 में उन्हें दूसरे नंबर पर रखूंगा।' बटलर बीते चार साल में खेल के सभी प्रारूपों में बेहतरीन फॉर्म में हैं। इस महीने की शुरुआत में ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ साउथैम्पटन में 50 गेंदों पर शतक जमाया था और इससे पहले फरवरी में 77 गेंदों पर 150 रनों की पारी खेली थी। 
विज्ञापन

3 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : file photo
मार्क ने तीसरे नंबर पर उस बल्लेबाज को रखा है जो एक साल के प्रतिबंध के वापसी कर रहा है और वापसी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बना। मार्क ने कहा, 'एरोन फिंच शानदार है और उतने ही शानदार वॉर्नर हैं। मैं वॉर्नर के साथ जाऊंगा।'
विज्ञापन

4 of 4
icc world cup
बता दें कि दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी विश्व कप के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 30 मई को उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के द ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा। वहीं, विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें