टीम इंडिया की गेंदबाजी की रीढ़ बन चुके युवा गेंदबाज भवुनेश्वर कुमार ने रविवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले प्रेस को संबोधित किया। अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे भुवी ने इस दौरान अपनी सफलता का राज लोगों से साझा किया।
विज्ञापन
भुवी ने बताया उनकी सफलता के पीछे किस शख्स का है हाथ
2 of 6
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI
भुवी ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा, अतिरिक्त गति से गेंदबाजी करने के बावजूद गेंद को स्विंग कराने की क्षमता नहीं गंवाना उनकी हालिया सफलता का राज है। इस वजह से दो साल पहले की तुलना में वह एक बेहतर गेंदबाज बन गए हैं। पिछली कुछ सीरीज में भुवी और बुमराह की जोड़ी ने विरोधी टीमों पर कहर बरपाया है। दोनों ने भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में नई गेंद का प्रभावी आक्रमण बनाया है। बेहतरीन यार्कर और अन्य विविधताएं भी दोनों को डेथ ओवरों का बेहतरीन गेंदबाज बनाती हैं।
विज्ञापन
भुवी ने बताया उनकी सफलता के पीछे किस शख्स का है हाथ
3 of 6
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : icc
दो साल पहले असफलता के दौर से गुजरने के बाद भुवनेश्वर के लिए स्विंग और गति के साथ संतुलन बनाना आसान नहीं था। जिन्होंने अतिरिक्त गति से गेंदबाजी करने के दौरान गेंद को मूव कराने की अपनी नैसर्गिक क्षमता खो दी थी। लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरूण की बदौलत उन्होंने अपनी यह क्षमता एक बार फिर हासिल कर ली। इस बारे में भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘वह(भरत) ऐसे व्यक्ति हैं जो गेंदबाजों का मैनेजमेंट काफी अच्छी तरह करते हैं। इस स्तर पर आप तकनीक के बारे में काफी नहीं सोचना चाहते। वह कभी कभी आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं जो आपकी गेंदबाजी में काफी सुधार कर सकती है।
भुवी ने बताया उनकी सफलता के पीछे किस शख्स का है हाथ
4 of 6
भरत अरुण
- फोटो : BCCI
भरत के काम करने के तरीके के बारे में उदाहरण देते हुए भुवी ने कहा, उदाहरण के लिए मैं अपनी गति में इजाफा किया लेकिन स्विंग गंवा दी। मुझे नहीं पता था कि इससे कैसे निपटना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उन्होंने मुझे कुछ अहम बातें बताई जिससे मुझे अपनी स्विंग फिर हासिल करने में मदद मिली। टीम में उनकी भूमिका बहुमूल्य है।’’ भुवनेश्वर ने पिछले दो सत्र में अपनी गेंदबाजी ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी पर भी काम किया है जिसने उन्हें निचले क्रम में उपयोगी खिलाड़ी बना दिया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले भुवी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के रूप में पिछले कुछ वर्षों में मेरे अंदर सुधार हुआ है। स्विंग गंवाए बिना मैंने अपनी गति में सुधार किया है। इसे लेकर मैं काफी खुश हूं। मेरी बल्लेबाजी में भी थोड़ा सुधार हुआ है।’’
विज्ञापन
भुवी ने बताया उनकी सफलता के पीछे किस शख्स का है हाथ
5 of 6
टीम इंडिया
फिलहाल 1-1 से बराबर चल रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के संदर्भ में भुवनेश्वर ने कहा कि पुणे में दूसरे वनडे के बाद कल का मैच भी दबाव भरा होगा क्योंकि लंबे समय से टीम को इस तरह की कड़ी टक्कर नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले काफी समय से हमें इस तरह की चुनौती नहीं मिली है और यह छोटी श्रृंखला है। इसलिए अंतिम मैच में दबाव होगा कि हम श्रृंखला गंवा सकते हैं लेकिन जिस तरह हमने वापसी की वह टीम के जज्बे को दिखाता है। कल का मैच भी दबाव से निपटने से जुड़ा होगा। हम पिछले मैच की तरह खेलने की कोशिश करेंगे।’’ यदि टीम इंडिया कल जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर लेती है तो यह उसकी लगातार सातवीं द्विपक्षीय सीरीज जीत होगी।
भुवी ने बताया उनकी सफलता के पीछे किस शख्स का है हाथ
6 of 6
बीसीसीआई
- फोटो : gg
बीसीसीआई के उसके दायरे में नहीं आने पर नाडा की मान्यता रद्द करने की वाडा की धमकी पर नजरिये के बारे में भुवनेश्वर ने किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘इस मामले में हम कुछ नहीं कह सकते। इस बारे में आईसीसी और बीसीसीआई को फैसला करना है। हम उनके निर्देश मानेंगे।’’