ms dhoni
धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। वह भारत के सबसे सफल कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक माने जाते है। जाफर ने कहा था कि धोनी से एक बार उनसे कहा था कि वह ‘क्रिकेट खेल कर 30 लाख रुपये कमाना चाहते है। जाफर ने कुछ समय पहले ट्विटर पेज पर लिखा था कि मुझे याद है जब वह भारतीय टीम में अपने पहले या दूसरे साल में थे, तब उन्होंने कहा था, वह क्रिकेट खेल कर 30 लाख रुपये कमाना चाहते थे ताकि वे रांची में शांति से जीवन व्यतीत कर सकें।’