फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल के इंग्लिश क्रिकेटर ने 6 गेंदों में लिए 6 विकेट, सभी को किया क्लीन बोल्ड

Sat, 12 Aug 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
ल्युक रॉबिनसन - फोटो : twitter
इंग्लैंड के 13 वर्षीय स्कूली क्रिकेटर ने अनोखा कारनामा रचते हुए एक ओवर में 6 विकेट लिए। मजेदार बात ये है कि इस गेंदबाज ने इन सभी बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। इस गेंदबाज का नाम ल्युक रॉबिनसन है, जिन्होंने फिलाडेल्फिया क्रिकेट क्लब के अंडर-13 वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। यह मुकाबला लंदन के डरहम शहर स्थित लैंगली पार्क में खेला गया।
विज्ञापन

2 of 5
ल्युक रॉबिनसन - फोटो : twitter
एक और बड़ी बात ये है कि ल्युक के पिता स्टीफन रॉबिनसन इस मैच में अंपायरिंग कर रहे थे। वो अपने बेटे की इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अपने बेटे को ऐसी उपलब्धि हासिल करते हुए देखना शानदार अनुभव रहा।
विज्ञापन

3 of 5
ल्युक रॉबिनसन - फोटो : twitter
इस दौरान ल्युक की मां हेलन भी मैदान पर ही मौजूद थी और उन्होंने अपने बेटे के इस पूरे कारनामे को फोन के कैमरे में कैद कर लिया। वहीं ल्युक के छोटे भाई मैथ्यू इस दौरान फील्डिंग कर रहे थे जबकि उनके दादा स्टेडियम में बैठे मैच देख रहे थे।

4 of 5
ल्युक रॉबिनसन - फोटो : twitter
स्टीफन रॉबिनसन ने कहा, 'यह आश्चर्यजनक है, मैंने 30 साल तक क्रिकेट खेली है, लेकिन कभी इस तरह की दो हैट्रिक एकसाथ नहीं देखी। समय रुक गया और मैं यह सोचने लगा कि क्या ये सच में हो रहा है? भला किसी पिता के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि वह अपने बेटे के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इतने पास से देख सके।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलेड - फोटो : twitter
आपको बता दें कि इससे पहले दिग्गज क्रिकेटर गैरी सोबर्स ने पांच गेदों में पांच विकेट झटके थे। उन्होंने ये रिकॉर्ड मलेशिया के क्वालालांपुर में आयोजित अनाधिकारिक मैच में बनाया था। इसके साथ ही सोबर्स के नाम एक ओवर में छह छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी है। क्लब के अधिकारी अब रिकॉर्ड बुक पर नजर दौड़ा रहे हैं कि 149 साल के क्रिकेट इतिहास में ऐसी उपलब्धि पहले कभी किसी गेंदबाज ने हासिल की है। वैसे इस वर्ष जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के एलेड कैरे ने भी एक ओवर में 6 विकेट लेने का कारनामा किया था। वहीं न्यूजीलैंड के ल्युक मार्श ने पिछले वर्ष एक ओवर में 6 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें