फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs SRH Highlights: सनराइजर्स पर बड़ी जीत के साथ शीर्ष पर लखनऊ, क्रुणाल ने गेंद के बाद बल्ले से दिखाया जलवा

Fri, 07 Apr 2023 11:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका निर्णय गलत साबित हुआ। हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
1 of 9
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर आईपीएल के मौजूदा सीजन में दूसरी जीत हासिल की। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार (सात अप्रैल) को मिली इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में चार अंक हैं। लखनऊ के गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बराबर अंक हैं, लेकिन इन दो टीमों से बेहतर उसका नेट रनरेट है। दूसरी ओर, लगातार दूसरी हार के बाद सनराइजर्स की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन

2 of 9
केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
होमग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत
लखनऊ ने होमग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। हैदराबाद की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स ने हराया था।
विज्ञापन

3 of 9
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
मार्करम का गलत फैसला
हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका निर्णय गलत साबित हुआ। हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन ही बना सकी। जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 127 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

4 of 9
कायेल मेयर्स - फोटो : IPL/BCCI
नहीं चला मेयर्स और दीपक हुड्डा का बल्ला
लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाने वाले कायेल मेयर्स का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 14 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने दो चौके लगाए। फजहलहक फारूकी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने उनका कैच लिया। दीपक हुड्डा आठ गेंद पर सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने विकेट गंवा दिया। भुवनेश्वर ने अपनी ही गेंद पर उनका शानदार कैच लिया।
विज्ञापन

5 of 9
क्रुणाल पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
राहुल और क्रुणाल ने टीम को जीत तक पहुंचाया
45 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद ऐसा लगा कि सनराइजर्स की टीम वापसी कर सकती है, लेकिन कप्तान केएल राहुल ने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 38 गेंद पर 55 रन की साझेदारी की। क्रुणाल 23 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। केएल राहुल मैच को समाप्त नहीं कर सके। जब टीम जीत से आठ रन दूर थी तो वह आदिल रशीद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। राहुल ने 31 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने चार चौके लगाए। रोमारियो शेफर्ड खाता नहीं खोल सके। उन्हें भी आदिल रशीद ने आउट किया।
विज्ञापन

6 of 9
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
पूरन ने छक्के से किया मैच का समापन
लखनऊ के लिए मैच का समापन निकोलस पूरन ने छक्के के साथ किया। उन्होंने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर नटराजन को छक्का मारा। वह छह गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्कस स्टोइनिस ने 13 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए। हैदराबाद के लिए आदिल रशीद ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, फजहलहक फारूकी और उमरान मलिक को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

7 of 9
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL/BCCI
नहीं चले हैदराबाद के बल्लेबाज
हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 35 रन बनाए। अनमोलप्रीत सिंह ने 26 गेंद पर 31 रन बनाए। अब्दुल समद 10 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंद पर 16 रन बनाए। 

8 of 9
एडेन मार्करम आउट होकर जाते हुए - फोटो : IPL/BCCI
खाता नहीं खोल पाए मार्करम
पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने वाले एडेन मार्करम खाता भी नहीं खोल सके। मयंक अग्रवाल आठ, हैरी ब्रुक तीन और आदिल रशीद चार रन बनाकर आउट हुए। उमरान मलिक खाता खोले बिना रनआउट हो गए। 
विज्ञापन

9 of 9
विकेट लेने के बाद क्रुणाल पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
क्रुणाल ने लिए तीन विकेट
लखनऊ के स्पिनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आठ में छह विकेट अपने नाम किए। इनमें क्रुणाल पांड्या को तीन और अमित मिश्रा को दो सफलता मिली। रवि बिश्नोई ने एक विकेट अपने नाम किया। तेज गेंदबाज यश ठाकुर को एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें