मजबूरन भले ही इरफान पठान को समय से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ना पड़ा हो, लेकिन इस भारतीय ऑलराउंडर ने बता दिया कि क्यों उन्हें एक दौर में कपिल देव का उत्तराधिकारी माना जाता था। श्रीलंका में जारी लंका प्रीमियर लीग में में कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलते हुए पठान ने कमाल कर दिया।