फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendly Match: लोकसभा स्पीकर एकादश ने राज्यसभा चेयरमैन एकादश को हराया, अनुराग ठाकुर का शतक

Sun, 15 Dec 2024 04:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा स्पीकर एकादश का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने किया, जबकि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू राज्यसभा चेयरमैन एकादश की कमान संभाल रहे थे। इस मैच का नाम टीबी फ्री इंडिया एवेरनेस क्रिकेट मैच था।
विज्ञापन
1 of 4
लोकसभा स्पीकर एकादश बनाम राज्यसभा चेयरमैन एकादश - फोटो : Om Birla X
अनुराग ठाकुर की शानदार शतकीय पारी की मदद से लोकसभा स्पीकर एकादश ने रविवार को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सांसदों के बीच खेले गए मैत्री मैच में राज्यसभा चेयरमैन एकादश की टीम को हरा दिया। क्रिकेट के मैदान पर दोनों सदनों के सदस्य आमने-सामने थे। इस मैत्री मैच का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरुकता फैलाना था। 
विज्ञापन

2 of 4
अनुराग ठाकुर और किरन रिजिजू - फोटो : Kiren Rijiju X
अनुराग और रिजिजू बने कप्तान 
दोनों सदनों के चुनिंदा सदस्यों को दो टीमों में बांटा गया था। लोकसभा स्पीकर एकादश का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने किया, जबकि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू राज्यसभा चेयरमैन एकादश की कमान संभाल रहे थे। इस मैच का नाम टीबी फ्री इंडिया एवेरनेस क्रिकेट मैच था। मैच के दौरान सांसद काफी मस्ती करते नजर आए और इन्होंने मैच का आनंद उठाया। 



 
विज्ञापन

3 of 4
लोकसभा स्पीकर एकादश बनाम राज्यसभा चेयरमैन एकादश - फोटो : Screen Grab
कई सांसदों ने जीते पुरस्कार
अनुराग ठाकुर की टीम लोकसभा स्पीकर एकादश ने राज्यसभा चेयरमैन एकादश को 73 रनों से हराया। अनुराग ने इस मैच में कप्तानी पारी खेली और 111 रन बनाए। भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे को सर्वश्रेष्ठ फील्डर, जबकि कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी को सुपर कैच का अवॉर्ड मिला। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए। 
विज्ञापन

4 of 4
मैच के दौरान ओम बिरला - फोटो : Om Birla X
ओम बिरला ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाए
मैच के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी बल्लेबाजी में हाथ आजमाए। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राधव चड्डा ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि फिटनेस का संदेश पूरे देश में फैलेगा। राघव ने कहा, यह अच्छी पहल है। इस मैच को अच्छे उद्देश्य के लिए खेला गया था। मुझे लगता है कि इस मैच के जरिए इस मुद्दे की जागरूकता देश के कोने-कोने तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें