फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten-10: एलएलसी टेन-10 का धमाकेदार आगाज आज, 10 तस्वीरों में देखें केडी सिंह बाबू स्टेडियम की शानदार तैयारी

Thu, 13 Feb 2025 03:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां नई पिचें तैयार की गई हैं। इसके अलावा चारों तरफ अमर उजाला, गैलेंट सीमेंट और इस टूर्नामेंट के सभी स्पॉन्सर्स के पोस्टर्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 10
एलएलसी टेन10 - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट का रोमांच एलएलसीटेन10 लीग के जरिये सिर चढ़कर बोलने को तैयार है। अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट की ओर से आयोजित की जा रही इस लीग का उद्घाटन आज लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रंगारंग अंदाज में किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और ऑस्ट्रेलिया के प्रख्यात तेज गेंदबाज ब्रेट ली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 10
केडी सिंह बाबू स्टेडियम - फोटो : amar ujala
केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां नई पिचें तैयार की गई हैं। इसके अलावा चारों तरफ अमर उजाला, गैलेंट सीमेंट और इस टूर्नामेंट के सभी स्पॉन्सर्स के पोस्टर्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 10
केडी सिंह बाबू स्टेडियम - फोटो : amar ujala
इस लीग के कई मैच फ्लड लाइट्स में भी खेले जाएंगे और उसके लिए फ्लड लाइट्स भी पूरी तरह तैयार हैं। वहीं खिलाड़ियों के लिए डग आउट भी बन कर तैयार है। दो डगआउट के बीच एक स्कोर ऑफिशियल्स के लिए भी जगह बनाई गई है। 

4 of 10
केडी सिंह बाबू स्टेडियम - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही पवेलियन को भी शानदार अंदाज में सजाया गया है। फैंस के तमाम सुख सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। फैंस आराम से बैठकर यहां मैच का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 10
केडी सिंह बाबू स्टेडियम - फोटो : amar ujala
इसके अलावा उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के मशहूर गायक स्वरूप खान अपनी गायकी से क्रिकेट प्रेमियों के मनोरंजन पर दोगुना तड़का लगाएंगे। इसके लिए मंच बनकर भी तैयार है।
विज्ञापन

6 of 10
केडी सिंह बाबू स्टेडियम - फोटो : amar ujala
फैंस के मनोरंजन के लिए डीजे की भी व्यवस्था की गई है। ओपनिंग समारोह शाम की शुरुआत शाम छह बजे से होगी और इसके बाद आईआईएमटी मेरठ इनवेडर्स और वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद के बीच लीग का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

7 of 10
केडी सिंह बाबू स्टेडियम - फोटो : amar ujala
वेव्स चैनल पर देखे जा सकेंगे मैच
एलएलसीटेन10 लीग उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के प्रति जुनून और उत्साह को एक नई दिशा देगी। यह लीग युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मौका प्रदान करने जा रही है। लीग के सभी मैचों का प्रसार भारती के वेव्स चैनल पर सीधा प्रसारण होगा।

8 of 10
केडी सिंह बाबू स्टेडियम - फोटो : amar ujala
12 टीमें कर रही हैं भागीदारी
लीग में उत्तर प्रदेश की 12 टीमें खेल रही हैं, जिनमें राज्य के विभिन्न शहरों के खिलाड़ी शामिल हैं। इन टीमों के मेंटर क्रिस गेल, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और ब्रेट ली हैं। लीग के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा हैं, जबकि लीग कमिश्नर जोंटी रोड्स हैं।

9 of 10
केडी सिंह बाबू स्टेडियम - फोटो : amar ujala
तीन ग्रुप में बांटी गई हैं 12 टीमें
इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में झांसी, नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में मेरठ, मोरादाबाद, केरासा लखनऊ और डे स्प्रिंग ईगल्स लखनऊ की टीमें हैं। ग्रुप-3 में मथुरा, कानपुर, आगरा और बरेली की टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। वहीं, नॉकआउट राउंड में फाइनल समेत छह मैच खेले जाएंगे। कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

10 of 10
केडी सिंह बाबू स्टेडियम - फोटो : amar ujala
22 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 13 से 22 फरवरी 2025 तक लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, इस लीग में सितारों का भी जमावड़ा लगेगा। 21 फरवरी को दिग्गज गायक जावेद अली लाइव परफॉर्म करेंगे, जबकि 22 फरवरी को फाइनल वाले दिन दिग्गज गायक कैलाश खेर अपने बैंड के साथ परफॉर्म करेंगे। उन्होंने भी इस टूर्नामेंट को शुभकामना संदेश भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें