इंडियन टी-20 लीग में आज 32वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में अश्विन की पंजाब और रहाणे की राजस्थान एक बार फिर से आमने-सामने होगी। इस सीजन में ये दूसरा मौका होगा जब दोनों टीमें आपस में टकराएंगी। हालांकि पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था तो वो विवादों की भेंट चढ़ गया था। दरअसल बटलर 69 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी वक्त अश्विन ने बटलर को मांकड़िग से रनआउट कर दिया था जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था।
पंजाब अपने पिछले दो मैच हार चुकी है, उनकी गेंदबाजी फिलहाल चिंता का विषय है। वहीं मुंबई को उसी के घर में हराने के बाद राजस्थान का मनोबल बढ़ा हुआ है। अंक तालिका की बात करें तो पंजाब की टीम 8 में से 4 मुकाबले जीतकर 5वें स्थान पर है तो राजस्थान की टीम 7 में से दो मुकाबले जीतकर 7वें पायदान पर है।