फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन की आखिरी सीरीज ने बदली इन खिलाड़ियों की किस्मत

Mon, 14 Nov 2016 08:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ESPN
14 नवम्बर 2013 के दिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के मैदान से संन्यास लिया। हर क्रिकेट प्रेमी सचिन की विदाई से भावुक था। सभी को एक ही बात का दुख था कि अब उन्हें मैदान में सचिन की बैटिंग देखने को नहीं मिलेगी। सचिन की विदाई के समय सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की आंखे नम थी।
विज्ञापन

सचिन की आखिरी सीरीज ने बदली इन खिलाड़ियों की किस्मत

2 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ESPN
सचिन की आखिरी सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट का एक नया अध्याय शुरु हुआ। क्रिकेट के भीष्म पितामह ने वर्तमान के लिए अतीत का स्थान रिक्त किया। इस मैच में भारत पारी और 126 रन से जीता, जिसमें सचिन ने 74 रनों की पारी खेली थी। मगर यह सीरीज कई खिलाड़ियों के लिए काफी निर्णायक साबिता हुई। जानिए इस सीरीज के बाद किन खिलाड़ियों की किस्मत बदल सी गई:
विज्ञापन

सचिन की आखिरी सीरीज ने बदली इन खिलाड़ियों की किस्मत

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : hashguns
विराट कोहली
सचिन के संन्यास के बाद विराट कोहली नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरने लगे। विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट प्रेमी ‘दूसरा’ सचिन मानते रहे हैं। इस नंबर पर आकर कोहली और सचिन की तुलना को और तूल मिलने लगा। कोहली ने कप्तान के अलावा सचिन जैसे धुरंधर बल्लेबाज  का रोल अबतक बखूबी अदा किया। सचिन भी मानते हैं कि कोहली ही उनके रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, मगर अब भी कोहली को लंबे समय तक यह जिम्मेदारी निभानी है।

सचिन की आखिरी सीरीज ने बदली इन खिलाड़ियों की किस्मत

4 of 6
अर्द्धशतक लगाने के बाद अपना बल्ला हवा में उठाते रोहित शर्मा, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1 टेस्ट, कानपुर
रोहित शर्मा
सचिन की आखिरी सीरीज उनके साथी मुंबईकर रोहित शर्मा की पहली सीरीज बनी। रोहित ने कोलकाता में अपने पहले मैच में शतक लगाया। इसके बाद दूसरे मैच में भी रोहित ने सैंकड़ा जड़कर ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बने और टेस्ट में जगह पक्की करने के लिए दस्तक दे दी। हालांकि रोहित टेस्ट टीम से अंदर बाहर होते रह हैं, मगर हर सीरीज में वो चयनकर्ताओं के लिए चर्चा का विषय जरूर बने है।
विज्ञापन

सचिन की आखिरी सीरीज ने बदली इन खिलाड़ियों की किस्मत

5 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : getty
मोहम्मद शमी
सचिन की आखिरी सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला गया। इस मैच में कोलकाता के लोकर ब्वॉय मोहम्मद शमी ने भी अपने डेब्यू किया। शमी ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट झटक कर अपनी छाप छोड़ी। इसके बाद शमी ने दूसरे मैच में दोनों पारियों में 1-1 विकेट लिए। शमी ने अपनी पहली सीरीज में 11 विकेट लिए और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन की आखिरी सीरीज ने बदली इन खिलाड़ियों की किस्मत

6 of 6
प्रज्ञान ओझा - फोटो : ESPN
प्रज्ञान ओझा
जहां यह सीरीज बाकी खिलाड़ियों के लिए साकारात्मक नतीजे लाई, वहीं ओझा के लिए यह नाकारात्मक रही। सचिन के आखिरी मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे ओझा उस मैच के बाद भारत के लिए खेले ही नहीं। ओझा ने दोनों पारियों में 5-5 विकेट लिए, मगर चयनकर्ताओं ने इस मैच के बाद इस बाएं हाथ के स्पिनर को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें