फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे लसिथ मलिंगा, कुछ ऐसा रहा खेल का सफर

Sat, 23 Mar 2019 12:44 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malinga
श्रीलंका के तेज गेंदबाज और लिमिटेड ओवर्स के कप्तान लसिथ मलिंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का संकेत दे दिया है। शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के हाथों दूसरा टी-20 मैच गंवाने के बाद मलिंगा ने कहा कि वह अगले साल होने वाले टी-20 विश्वकप तक ही खेलना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
लसिथ मलिंगा - फोटो : Cricket Country
दूसरा टी-20 गंवाने के बाद मलिंगा ने कहा, 'विश्व कप के बाद मेरा क्रिकेट करियर समाप्त हो जाएगा। मैं टी20 विश्व कप में खेलना चाहता हूं और इसके बाद अपने करियर का समापन कर दूंगा।' 35 साल के इस होनहार गेंदबाज ने 218 वन-डे मैचों में कुल 322 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लसिथ मलिंगा - फोटो : icc
बता दें कि मलिंगा ने साल 2007 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही चार गेंदों पर चार विकेट चटकाए थे। अपनी अनोखे बॉलिंग एक्शन के दम पर इस गेंदबाज ने 97 टी-20 मुकाबलों में 72 विकेट चटकाए थे। टी-20 में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामल में वह पाकिस्तान के ऑलराउंडर अफरीदी से सिर्फ एक विकेट पीछे हैं।

4 of 5
malinga
अपने करियर में कई बार इंजरी से गुजरने वाले लसिथ मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन्हें तोड़ पाना दुनिया के किसी भी गेंदबाज के बस की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lasith malinga
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें बतौर मेंटर अपनी टीम में रखा था, लेकिन इस बार वह मैदान पर अपने हाथ दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें