क्रिकेट की दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग आईपीएल के संस्थापक रहे ललित मोदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार मामला थोड़ा अलग है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज में बसेंगे ललित मोदी, नागरिकता के लिए किया आवेदन
2 of 8
ललित मोदी
- फोटो : Getty
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, लगातार विवादों में रहने वाले ललित मोदी ने कैरेबियाई द्वीप समूह के एक द्वीप की नागरिकता के लिए आवेदन किया है। ललित ने इस नागरिकता के लिए अकेले आवेदन नहीं किया है। उनके साथ आवेदन करने वालों में उनकी पत्नी मृणालिनी और बच्चे भा शामिल हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज में बसेंगे ललित मोदी, नागरिकता के लिए किया आवेदन
3 of 8
ललित मोदी
- फोटो : Getty
लेकिन नागरिकता प्रदान करने से पहले इंटरपोल से उनके क्रिमिनल रिकॉर्ड को देखा जाएगा। उन्होंने जिस द्वीप की नागरिकता के लिए आवेदन किया है उसका नाम है सेंट लुसिया।
वेस्टइंडीज में बसेंगे ललित मोदी, नागरिकता के लिए किया आवेदन
4 of 8
Lalit modi
- फोटो : Getty
सेंट लुसिया के अधिकारियों ने भारत से उनसे जुड़े पिछले सभी रिकॉर्ड्स मांगे हैं जो अपनी पत्नी के साथ अभी लंदन में रह रहे हैं। सेंट लुसिया उन क्षेत्रों में शुमार किया जाता है जिसे टैक्स बचाने की स्वर्गगाह कहते हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज में बसेंगे ललित मोदी, नागरिकता के लिए किया आवेदन
5 of 8
Lalit modi
- फोटो : Getty
हालांकि मीडिया में यह बात कही जा रही है कि सेंट लुसिया की नागरिकता के लिए उनकी दावेदारी को रद किया जा सकता है। सेंट लुसिया नागरिकता प्रदान करने में बेहद सावधानी बरतता है, हालांकि इस द्वीप को अपने कुछ लचीले नियम-कानून के कारण टैक्स बचाने की स्वर्गगाह के रूप में गिना जाता है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज में बसेंगे ललित मोदी, नागरिकता के लिए किया आवेदन
6 of 8
Lalit modi
- फोटो : Getty
इस साल मार्च में ललित मोदी ने माल्टा की नागरिकता के लिए आवेदन किया था। माल्टा मेडिटेरियन समुद्र के पास बसा एक छोटा सा द्वीप है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज में बसेंगे ललित मोदी, नागरिकता के लिए किया आवेदन
7 of 8
Lalit modi
- फोटो : Getty
मई, 2010 में भारत की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईपीएल के शुरुआती 3 सत्रों के दौरान पैसों को लेकर हुई गड़बड़ी के चलते ललित मोदी पर मामला दर्ज कर रखा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आईपीएल के दूसरे सत्र में प्रसारण अधिकार देने के लिए गलत तरीके से 125 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। इस कारण वह भारत से फरार है और स्वनिर्वासन में लंदन में रह रहे हैं।