फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'IPL में खिलाड़ियों का जल्द लगेगा जैकपॉट, क्रिकेट से खत्म होंगी द्विपक्षीय सीरीज'

Fri, 20 Apr 2018 02:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ललित मोदी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाउंडर ललित मोदी का कहना है कि वो दिन अब दूर नहीं जब आईपीएल में खिलाड़ियों का बड़ा जैकपॉट लगेगा। उनका मानना है कि आने वाले समय में आईपीएल हर खिलाड़ी को दस लाख डॉलर प्रति मैच के हिसाब से देगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
ललित मोदी ने बताया कि यह क्रिकेट का एक ऐसा दौरा होगा जब दो देशों के बीच होने वाले क्रिकेट की पारपंरिक द्वीपक्षीय सीरीज समाप्त हो जाएंगी। बता दें कि ललित ने ब्रिटेन के डेली टेलीग्राफ में प्रकाशित एक साक्षात्कार में यह बात कही।
 
विज्ञापन

3 of 5
IPL 2018
ललित मोदी ने कहा कि आईपीएल अब दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुका है और इसका असर अब लंबे समय तक रहेगा। क्रिकेट के इस अनोखे टूर्नामेंट में कई बड़े व्यवसायी और फ्रैंचाईजी पैसा लगा रहे हैं।
 

4 of 5
IPL 2018 - फोटो : File
इससे न सिर्फ कारोबारियों को फायदा हो रहा है, बल्कि गुमनामी में जिंदगी बिता रहे टैलेंटेड क्रिकेटर्स को भी खेलने का मौका मिल रहा है। पिछले दस सालों में आईपीएल ने कई खिलाड़ियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
psl
आईपीएल की तर्ज पर पाकिस्तान में भी पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) शुरू किया जा चुका है, लेकिन फिलहाल उसकी लोकप्रियता आईपीएल के आगे काफी छोटी है। पीएसएल के अभी सिर्फ तीन ही सीजन खेले गए हैं, वहीं आईपीएल का 11वां संस्करण अभी खेला जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें