एक तरफ जहां दक्षिण अफ्रीकी टीम को टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर काइल एबॉट ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाया हुआ है। काइल एबोट ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। हैंपशायर की ओर से खेलते हुए काउंटी चैंपियनशिप में समरसेट के खिलाफ 17 विकेट लेकर इस चैंपियनशिप में नया रिकॉर्ड बना डाला।