फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KXIP vs MI IPL 2020: रोहित शर्मा के 5000 रन पूरे, ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज

Thu, 01 Oct 2020 07:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
IPL 2020 के 13वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल की। पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में दो रन बनाते ही रोहित ने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। हिटमैन ने चौके के साथ आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे किए। 
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
मैच से पहले 4998 रन बना चुके रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी के पहले और पारी के दूसरे ओवर में अपना खाता चौका से खोला। इस चार रन के साथ वह IPL में 5000 रन पूरा करने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गएउनसे आगे अब केवल विराट कोहली और सुरेश रैना हैं। आईपीएल में अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : twitter@imVkohli
विराट ने 180 मैचों में 5430 रन बनाए हैं और वह शीर्ष पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर सुरेश रैना का नाम है। रैना ने 193 मैचों में 5368 रन बनाए हैं। रोहित आईपीएल में 31.63 की औसत से 37 अर्धशतक और एक शतक भी लगा चुके हैं। इस दौरान उनका 130.97 रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
बता दें कि रोहित रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के खिलाफ ही अपने 5000 रन पूरे कर लेते। मैच से पहले वह अपने पांच हजार रन पूरे करने से 10 रन दूर थे। मगर उस मैच में रोहित केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए थे। आईपीएल में अपने पांच हजार रन से महज दो कदम दूर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें