रसेल-कुलदीप
- फोटो : social media
लेकिन केकेआर के उनके साथी कुलदीप ने कहा कि उन्होंने रसेल की कमजोरी ढूंढ ली है जिसका वह 30 मई से 14 जुलाई के बीच होने वाले विश्व कप के दौरान फायदा उठाना चाहते हैं।
कुलदीप ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘उसे टर्न लेती गेंदों का सामना करने में कुछ परेशानी होती है। अगर गेंद टर्न ले रही हो तो यह उसकी कमजोरी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केवल यही नहीं, मैंने विश्व कप में उसके लिए अलग अलग तरह की योजनाएं बनायी हैं। मैं जानता हूं कि उसे कैसे रोकना है और इस बारे में मेरी सोच स्पष्ट है।’’
वह रसेल के साथ एक ही ड्रेसिंग रूम में रहते हैं लेकिन कुलदीप ने स्वीकार किया कि वह नेट्स पर कभी रसेल के लिए गेंदबाजी नहीं करते।