फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए कुलदीप ने की खास तैयारी, बल्लेबाजों के खिलाफ इस्तेमाल करेंगे 'सरप्राइज गेंद'

Wed, 29 May 2019 08:17 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kuldeep yadav
आईपीएल खत्म होते ही बीसीसीआई ने विश्व कप की टीम के सदस्यों को आराम की हिदायत दी, लेकिन कुलदीप यादव को यह मंजूर नहीं था।

आईपीएल में बुरे प्रदर्शन ने उन्हें परेशान कर रखा था और सामने विश्व कप था। ऐसे में वह अपने निजी कोच कपिल पांडे के पास गए और कानपुर के रोवर्स ग्राउंड पर तैयारियों में जुट गए। पूरे एक सप्ताह तक कुलदीप ने कपिल के साथ रोवर्स ग्राउंड में विश्व कप की तैयारियों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
kuldeep yadav childhood
विश्व कप में इस चाइनामैन गेंदबाज का नया अवतार भी देखने को मिल सकता है। कोच कपिल के मुताबिक उन्होंने कुलदीप के साथ सरप्राइज गेंद और एक्शन पर काम किया है। वह इसका प्रयोग विश्व कप के दौरान कर सकते हैं। यही नहीं डेविड वार्नर, क्रिस गेल, उस्मान ख्वाजा, फखर जमां जैसे खब्बू बल्लेबाजों के  खिलाफ भी विशेष रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

3 of 5
गेंदबाज कुलदीप यादव
चकमा देने को रुककर डालेंगे गेंद:
कपिल के मुताबिक आईपीएल में अच्छा नहीं होने के बाद वह चार दिनों के लिए उनके पास आए। उन्होंने कुलदीप को कहा है कि फ्लाइट पर नियंत्रण रख आगे खिलाना है। अभ्यास मैच में उन्हें रन जरूर पड़े लेकिन उन्होंने ठीक गेंदबाजी की है।

कपिल खुलासा करते हैं कि इस बार यह कुलदीप में नया परिवर्तन देखने को मिलेगा। अभी तक आपने कुलदीप को धारा प्रवाह लय में गेंदबाजी करते देखा होगा, लेकिन इस बार वह कुछ गेंदें थोड़ा रुककर फेंकेंगे। इसका उन्होंने जमकर अभ्यास किया है। जिससे बल्लेबाज आगे खिचकर आए और तब गेंद डाली जाए। अभ्यास मैच में विलियम्सन आगे निकलकर खेल रहे थे। लेकिन कुलदीप जब इस गेंद को फेंकेंगे तो बल्लेबाज बीट होगा। साथ ही उन्होंने एक स्थान से चाइनामैन और गुगली दोनों फेंकने का अभ्यास किया है।
 

4 of 5
कुलदीप यादव
ग्रीन टॉप विकेट तैयार कर किया अभ्यास:
कपिल खुलासा करते हैं कि इंग्लिश कंडीशंस को ध्यान में रख उन्होंने रोवर्स ग्राउंड पर ग्रीन टॉप विकेट बनाया। इसी पर उन्होंने कुलदीप को अभ्यास कराया। पहले वह सीमेंट के विकेट पर कुलदीप को अभ्यास कराते थे। ग्रीन टॉप पर गेंद फिसल रही थी। इंग्लैंड में हवा काफी चलती है। उसने इस बात का भी अभ्यास किया है कि गेंदबाजी के दौरान हवा का प्रयोग किस तरह किया जाए। यही कारण था कि आंधी के दौरान भी कुलदीप ने गेंदबाजी का अभ्यास किया।

अभ्यास मैच के बाद कुलदीप ने उनसे बात की थी। उन्होंने उसे यही सलाह दी है कि तनावमुक्त होकर गेंदबाजी करें परिणाम सामने आएंगे। दबाव नहीं लेना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुलदीप यादव
खब्बू बल्लेबाजों को बुलाकर की गेंदबाजी:
कपिल बताते हैं कि कुलदीप को खब्बू बल्लेबाजों के खिलाफ जमकर अभ्यास कराया गया है इसके लिए रेलवे से खेलने वाले अपने शिष्य खब्बू फैज अहमद के अलावा कुछ अन्य सीनियर बल्लेबाजों को बुलाया। उन्हें निर्देश दिया गया कि खब्बुओं को ऑफ स्टंप पर गेंद डालकर वहां से बाहर निकालो और बल्लेबाज को आगे निकलने को मजबूर करो। जिससे स्टंप के अवसर मिलें।

कपिल यह भी मानते हैं कि कुलदीप को इंग्लैंड में हवा में धीमी गेंद डालने का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें