फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के भाई कृनाल ने प्री-वेडिंग फोटोज शेयर की, आप भी देखकर कहेंगे वाह!

Thu, 21 Dec 2017 07:36 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
पांड्या ब्रदर्स और पंखुरी शर्मा
टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के भाई कृनाल पांड्या 27 दिसंबर को गर्लफ्रेंड पंखुरी शर्मा से शादी करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 8
कृनाल पांड्या और पंखुरी शर्मा
कृनाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी से पहले कराए फोटोशूट की फोटोज शेयर की है। बता दें कि हार्दिक पांड्या के बड़े भाई कृनाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं। उन्हें इस साल जून में भारत 'ए' की तरफ से खेलने का मौका मिला था।
विज्ञापन

3 of 8
कृनाल पांड्या और पंखुरी शर्मा
कृनाल और पंखुरी की मुलाकात दो साल पहले हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। ऑलराउंडर कृनाल ने नवंबर में कहा था, 'पंखुरी मेरे दोस्त की पहचान में है। हम दो साल पहले मिले थे और वहीं से हमारे बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।' 

4 of 8
कृनाल पांड्या और पंखुरी शर्मा
कृनाल ने आगे कहा, 'हम हमउम्र हैं और दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आता था। मुझे पंखुरी की सबसे प्यारी बात यह लगती है कि वो बहुत ही साधारण और मदद करने वाले नेचर की हैं।'
विज्ञापन

5 of 8
कृनाल पांड्या और पंखुरी शर्मा
कृनाल उस मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य रहे, जिसने आईपीएल का खिताब जीता था। उन्हें फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ 38 गेंदों में 47 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था। मुंबई इंडियंस ने यह मैच एक रन से जीता था।
विज्ञापन

6 of 8
कृनाल पांड्या और पंखुरी शर्मा
इसके बाद 26 वर्षीय कृनाल ने गर्लफ्रेंड पंखुरी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा, 'इस साल आईपीएल में हमारी टीम के चैंपियन बनने के बाद मैंने पंखुरी को शादी के लिए प्रपोज किया। मुझे फाइनल में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया और मैंने सोचा कि यही सही समय है।'
विज्ञापन

7 of 8
कृनाल पांड्या और पंखुरी शर्मा
कृनाल का सपना है कि वो अपने भाई हार्दिक के साथ 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करें। इंडिया 'ए' में चयन के बाद कृनाल ने कहा, 'टीम इंडिया के लिए कुछ मैच खेलने का लक्ष्य नहीं है, बल्कि लंबे समय तक सेवा करना है। मेरा सपना सच हो जाएगा अगर मैं और हार्दिक एकसाथ 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की तरफ से खेलें।'
विज्ञापन

8 of 8
कृनाल पांड्या और पंखुरी शर्मा
कृनाल की प्री-वेडिंग फोटोशूट का एक और आकर्षक फोटो। यह फोटोशूट क्रिकेट की थीम पर किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें