फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को नहीं था मालूम बेटा खेलता है क्रिकेट, कोचिंग की बात छिपाकर मां ने ऐसे बनाया स्टार खिलाड़ी

Sat, 12 May 2018 01:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
krishnappa gowtham
आईपीएल सीजन-11 में बाहर होने की कगार पर खड़ी राजस्थान रॉयल्स ने जबर्दस्त कमबैक करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को बड़ी चेतावनी दे डाली है। कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णाप्पा गौतम इस टूर्नामेंट में 'तुरुप का इक्का' साबित हुए हैं। आईपीएल में निर्णायक मौकों पर विकेट लेने की उनकी कला और तेज तर्रार बल्लेबाजी ने कम ही समय में उन्हें बड़ा स्टार बना दिया है।
विज्ञापन

2 of 10
Krishnappa Gowtham
बता दें कि गौतम की कहानी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से काफी मिलती-जुलती है। धोनी की बायोग्राफी 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में दिखाई गई कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना गौतम भी अपनी असल जिंदगी में कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 10
के गौतम - फोटो : ipl
इस खिलाड़ी के लिए बतौर एक पेशेवर क्रिकेट फील्ड में आना कभी भी आसान नहीं था। इसके पीछे की दास्तान खुद के. गौतम ने बयां की है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद गौतम ने बताया कि उनके क्रिकेटर बनने के पीछ उनकी मां का बहुत बड़ा हाथ है।

4 of 10
Krishnappa Gowtham
दरअसल मीडिया से बातचीत में गौतम ने बताया कि स्कूल के दिनों में उनकी मां पिता को बताए बिना उन्हें क्रिकेट कोचिंग के लिए भेजा करती थीं। इस तरह पिता को बिना कोई खबर दिए गौतम मां की आड़ में काफी समय तक क्रिकेट कोचिंग लेते रहे।
विज्ञापन

5 of 10
गौथम कृष्णपा
गौतम ने बताया कि स्कूल के समय में उनके पिता को कानों-कान खबर नहीं थी कि वह स्कूल की क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और पिता से चोरी-छिपे इसे उनकी मां ही बढ़ावा दे रही हैं। गौरतलब है कि एमएस धोनी पर बनी फिल्म में ऐसा ही एक सीन काफी लोकप्रिया हुआ था।
विज्ञापन

6 of 10
k gowtham
हालांकि गौतम के पिता भी एक कबड्डी प्लेयर थे और उन्होंने कभी गौतम के निर्णय लेने पर पाबंदी नहीं लगाई, लेकिन पिता की गंभीरता के आगे गौतम कुछ भी कहने से पहले सौ बार सोचते थे। देर सवेर क्रिकेट के मैदान पर गौतम को एंट्री तो मिल गई, इसके बाद भी परेशानियों ने उनका पीछा कभी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

7 of 10
k gowtham
बता दें कि के गौतम वही खिलाड़ी हैं, जिसे आज से तीन साल पहले बीसीसीआई ने कड़ी सजा देते हुए 'इंडिया ए' से बाहर कर दिया था। बीसीसीआई के प्रवक्ता राहुल जोहरी ने गौतम के खिलाफ मैदान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और खराब फिटनेस का हवाला दिया था।

8 of 10
k gowtham
हालांकि स्पोक्सपर्सन के इस बयान के बाद बड़ा बवाल हुआ था। दरअसल गौतम को बाहर करने के पीछे का तर्क जो राहुल जोहरी ने बताया था, उस पर विश्वास करना किसी के लिए भी आसान नहीं था। इंडिया ए से बाहर किए जाने के तीन महीने बाद ही गौतम ने केपीएल (कर्नाटका प्रीमियर लीग) में बेलागावी पैंथर्स के साथ जोरदार वापसी की।

9 of 10
k gowtham
इतना ही नहीं, शॉर्ट क्रिकेट में भी इस खिलाड़ी ने अपने जानदार प्रदर्शन की बदौलत खास पहचान बनाई। गौतम की बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर राजस्थान रॉयल्स की फ्रैंचाइजी का ध्यान गया और उसने इस खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल करने में जरा भी देर नहीं की।
विज्ञापन

10 of 10
Krishnappa Gowtham
आईपीएल सीजन-11 की नीलामी में इस होनहार खिलाड़ी को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई। राजस्थान रॉयल्स ने 6.2 करोड़ रुपये में गौतम को खरीदा और अपने गुट में शामिल किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ गौतम की 4 गेंदों पर 13 रन पारी देखने के बाद राजस्थान रॉयल्स की फ्रैंचाइजी का यह फैसला बिलकुल सही नजर आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें