टीम इंडिया ने रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बनाई। मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हार्दिक पांड्या को चौथे क्रम पर भेजने का फैसला उनका नहीं था।
विज्ञापन
2 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 72 गेंदों में पांच चौको और चार छक्को की मदद से 78 रन की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी चटकाया। 23 वर्षीय भारतीय ऑलराउंडर को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : BCCI
हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, 'हार्दिक पांड्या ने ऐसी बल्लेबाजी की जो केवल वो ही कर सकता है। वो स्टार है, उसके पास बल्ले, गेंद और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करने की योग्यता है। हमें पिछले 5-6 सालों से उसके जैसे खिलाड़ी की जरूरत थी। हमें एक धमाकेदार ऑलराउंडर की जरूरत थी और उसके आने से टीम में संतुलन बना है। वो टीम का के लिए महत्वपूर्ण हैं।'
4 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
कोहली ने पांड्या को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने का राज खोलते हुए कहा कि ये उनका नहीं बल्कि कोच रवि शास्त्री का आईडिया था। कप्तान कोहली ने कहा, 'पांड्या को ऊपर भेजने का विचार रवि भाई का था। उन्हें लगा कि यहां स्पिनरों को अटैक करने की जरूरत है। हमने उस पर पूरा भरोसा दिखाया, वह काफी मेहनती खिलाड़ी है।'
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 293 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या (78), रोहित शर्मा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) की दमदार पारियों की मदद से 13 गेंदे शेष रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर आरोन फिंच (124) और कप्तान स्टीव स्मिथ (63) की पारियों पर पानी फिर गया।