फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है क्रिकेट इतिहास के 12 'कूल ब्रदर्स' की जोड़ी, इनमें बसती थी टीम की जान

Wed, 19 Sep 2018 05:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
क्रिकेट इतिहास में दो भाइयों की जोड़ी
क्रिकेट इतिहास में 17 सितंबर का दिन बेहद खास माना जाता है। दरअसल, 1997 में इस दिन तीन भाइयों की जोड़ी (एंडी और ग्रांट फ्लोवर, ब्रायन और पाउल स्ट्रैंग, गाविन और जॉन रैनी) ने जिम्बाब्वे की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। आइए इस कड़ी में हम आपको बताते हैं 12 ऐसे कूल ब्रदर्स ,जो एक ही टीम में एक साथ खेले हैंः
विज्ञापन

एंडी और ग्रांट फ्लावर

2 of 13
Grant Flower and Andy Flower
एंडी फ्लोवर जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज थे, जबकि ग्रांट इसी टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज। एंडी 63 मैचों में 4794 रन बनाए हैं, जबकि इनके छोटे भाई ग्रांट फ्लावर के नाम ने 67 मौचों में 3457 रन दर्ज हैं।
 
विज्ञापन

हार्दिक और क्रुणाल पांड्या

3 of 13
कृणाल और हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया में हार्दिक और क्रुणाल पांड्या दोनों भाई 'पांड्या ब्रदर्स' के नाम से काफी मशहूर हैं। दोनों भाई ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। हार्दिक ने 38 वन-डे, 7 टेस्ट मैच खेले हैं। वन-डे में उनके नाम 49 विकेट और 628 रन दर्ज हैं, जबकि टेस्ट में उन्होंने 368 रन बनाए हैं। वहीं, क्रुणाल का इंटरनेशनल क्रिकेट में फिलहाल डेब्यू नहीं कर पाए हैं। दोनों भाई आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं।
 

इरफान और यूसुफ पठान

4 of 13
Irfan Pathan and Yusuf Pathan
इरफान और यूसुफ पठान ये दोनों भाई टीम इंडिया के ऑलराउंडर के रूप में माने जाते हैं। 29 वर्षीय इरफान 29 टेस्ट और 120 वन-डे मैच खेले हैं, जबकि उसके बड़े भाई यूसुफ की गिनती टीम इंडिया के धामाकेदार बल्लेबाजों में की जाती है। आईपीएल 2018 में यूसुफ सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे। दोनों भाइयों की जोड़ी गजब की थी।
 
विज्ञापन

ब्रैंडन और नाथन मैक्कुलम

5 of 13
Brendon McCullum and Nathan McCullum
ब्रैंडन मैक्कुलम न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से 101 टेस्ट मैचों में 6453 रन बनाए हैं। आईपीएल में वह बैंगलोर टीम की तरफ से खेले थे। वहीं, ब्रैंडन के बड़े भाई नाथन वन-डे के ऑलराउंड खिलाड़ी हैं।  उनके नाम 63 विकेट और 1000 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन

मार्क वॉ और स्टीव वॉ

6 of 13
Mark Waugh and Steve Waugh
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज मार्क वॉ ने 128 टेस्ट मैचों में 8029 रन बनाए। वहीं,  स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान थे। उन्होंने 168 टेस्ट मैचों में 10927 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

ब्रेट ली और शेन ली

7 of 13
Brett Lee and Shane Lee
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आक्रामक तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने 76 टेस्ट मैचों में 310 विकेट लिए हैं, जबकि उनके भाई शेन ने अपनी टीम के लिए केवल 45 वन-डे ही खेल पाए हैं।

इयान चैपल और ग्रेग चैपल

8 of 13
Ian Chappell and Greg Chappell
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी व वर्तमान में कमेंटेटर इयान चैपल ने 75 टेस्ट मैचों में 5345 रन बनाए हैं। वहीं, ग्रेग चैपल ने 87 टेस्ट मैचों में 7110 बनाए हैं। ग्रेग टीम इंडिया के पूर्व कोच भी रहे हैं।

डेविड और माइकल हसी

9 of 13
Michael Hussey and David Hussey
डेविड और माइकल हसी ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं।  माइकल हसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 79 टेस्ट और 185 वन-डे मैच खेले हैं। वन-डे में उनके नाम 5442 और टेस्ट में 6235 रन दर्ज हैं। वहीं, डेविड हसी ने 69 वन-डे मैचों में 1796 रन बनाए हैं।

कामरान और उमर अकमल

10 of 13
Kamran Akmal and Umar Akmal
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने अपनी टीम की तरफ से 53 टेस्ट मैचों में 2648 रन बनाए हैं, जबकि उनके भाई उमर के नाम 16 टेस्ट में 1000 रन दर्ज हैं।

शॉन और मिशेल मार्श

11 of 13
Shaun Marsh and Mitchell Marsh
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व ओपनर शॉन मार्श ने 23 टेस्ट और 53 वन-डे  मैच खेले हैं, जबकि उनके छोटे भाई मिशेल ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 21 टेस्ट और 48 वन-डे खेले हैं।

मॉर्ने मोर्केल और एल्बी मोर्केल

12 of 13
Morne Morkel and Albie Morkel
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने 79 टेस्ट और 112 वन-डे मैच खेले हैं।  टेस्ट में उनके नाम 276, जबकि 112 वन-डे में 186 विकेट दर्ज हैं। वहीं, एल्बी के नाम 58 वन-डे में 50 विकेट के साथ 782 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन

मार्टिन और जेफ क्रोव

13 of 13
Martin and Jeff Crowe
मार्टिन क्रोव न्यूजीलैंड के पू्र्व महान खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने 77 टेस्ट मैचों में 5444 रन बनाए हैं, जबकि उनके भाई जेफ के नाम 39 टेस्ट मैचों में 1601 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें