फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के बाद कौन सांभालेगा विकेट के पीछे की जिम्मेदारी, दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को बताया दावेदार

Mon, 17 Aug 2020 10:36 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पंत, राहुल और संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत से दबाव थोड़ा कम होगा। मगर भारत के तीन पूर्व विकेटकीपरों का मानना है कि निकट भविष्य में लोकेश राहुल उनके सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। नयन मोंगिया, एमएसके प्रसाद और दीप दासगुप्ता ने इस बात पर सहमति जताई कि वर्तमान में टीम में इस जगह के लिए राहुल और पंत के बीच मुकाबला होगा, जिसमें तीसरे स्थान पर संजू सैमसन हैं।

विज्ञापन


भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक रहे मोंगिया ने रविवार को कहा कि राहुल, मुझे लगता है कि 50 ओवरों के प्रारूप के लिए वह मेरी पहली पसंद होंगे। मैंने केएल के बारे में जो कुछ भी देखा है, वह विकेट के पीछे बुरा नहीं है। जब से उन्होंने विकेटकीपींग करना शुरू किया है, उनकी बल्लेबाजी में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा फार्म को देखे तो राहुल मेरी पहली पसंद होंगे, उसके बाद आप ऋषभ पंत को मौके दे सकते हैं।

दीप दासगुप्ता भी मोंगिया की बातों से सहमत दिखे, उन्होंने माना कि राहुल और पंत को इस्तेमाल करने के मामले में टीम प्रारूप के मुताबिक लचीलापन अपना सकती है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि टी-20 में दोनों ही खिलाड़ी अंतिम 11 में खेल सकते हैं। मगर एक विकल्प को चुनना होगा तो मौजूदा समय के लिए टी-20 में मैं राहुल को चुनुंगा। उन्होंने कहा कि हालांकि, 50 ओवर के प्रारूप में, टीम प्रबंधन और चयनकर्ता उनसे बात करके यह पता कर सकते हैं कि क्या वह 2023 विश्व कप तक इसे जारी रखने के साथ नंबर पांच पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पंत अब जूनियर माही की जगह ऋषभ ही रहेंगे

कुछ समय पहले तक राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष रहे प्रसाद ने भी माना कि राहुल की स्थिति ऋषभ से बेहतर है। उन्होंने कहा कि अगर आप भारत की पिछली न्यूजीलैंड श्रृंखला को देखे तो राहुल मेरी पहली पसंद होंगे और तीसरे विकल्प के रूप में संजू है। उन्होंने अच्छा किया और परिस्थितियों के अनुसार टीम को अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज को खेलने का लचीलापन दिया है। उन्होंने कहा कि लेकिन हां, पांच महीने बाद हर कोई नई शुरुआत करेगा और आईपीएल में फॉर्म महत्वपूर्ण होगा।

प्रसाद और दासगुप्ता ने कहा कि धोनी के संन्यास की घोषणा से पंत को राहत मिली होगी। दासगुप्ता ने कहा कि पंत की तुलना बार-बार धोनी से होती थी, जिससे इस युवा खिलाड़ी पर काफी दबाव पड़ा। दबाव में वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके। अब वह खुल कर खेल सकते हैं। उन्हें खिलाड़ी के तौर पर परिपक्क होने की जरूरत है। प्रसाद ने कहा कि ऋषभ पंत अब जूनियर माही की जगह ऋषभ ही रहेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट ने पिछले कुछ वर्षों में ऋषभ पंत में निवेश किया है। हमने इन वर्षों में पंत का सबसे अच्छा और सबसे खराब देखा है। वह ऐसा खिलाड़ी है, जो लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा करेगा, बशर्ते उसे ठीक से तैयार किया जाए।
विज्ञापन

धोनी के बाद टेस्ट टीम में पांच विकेटकीपर शामिल हुए

2014 में धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद से अबतक लंबे प्रारूप में पांच विकेटकीपर्स टीम इंडिया के लिए ग्लव्स पहन चुके हैं। इनमें नमन ओझा, दिनेश कार्तिक, पार्थिव पटेल, ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत शामिल हैं। उम्मीद है कि धोनी के जाने के बाद भारतीय टीम में ऐसी स्थिति नहीं पैदा होगी, जैसी नयन मोंगिया के जाने के बाद हुई थी। मोंगिया के संन्यास के बाद एमएसके प्रसाद, सबा करीम, विजय दहिया, समीर दिघे, दीप दासगुप्ता, अजय रात्रा, राहुल द्रविड़, पार्थिव पटेल और दिनेश कार्तिक को मौका मिला था। आखिर में धोनी ने आकर विकेट के पीछे की जिम्मेदारी बेहतरीन तरीके से संभाली थी।

केएल राहुल बतौर विकेटकीपर

 फॉर्मेट मैच स्टंपिंग कैच  औसत
वन-डे 5 2 5 75.75
टी-20 5 1 3 56.00

ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर

फॉर्मेट मैच स्टंपिंग कैच औसत
वन-डे 9 1 4 27.12
टी-20 16 4 5 19.70

संजू सैमसन बतौर विकेटकीपर

फॉर्मेट मैच स्टंपिंग कैच औसत
टी-20 1 1 0 6.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें