फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को मिला अब तक का सबसे धांसू ओपनर, गेंदें खाली करने के बाद भरता है शेर सी दहाड़

Sun, 01 Jul 2018 08:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 143 रन से रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस मैच में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 12.3 ओवर में सिर्फ 70 रन पर ढेर हो गई और टीम इंडिया यह मैच 143 रन से जीत गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
केएल राहुल
वहीं टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सर्वाधिक 70 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने चार चौके और छह छक्के जड़े। बता दें कि मैच में केएल राहुल की शुरुआत बेहद धीमी रही थी, लेकिन कप्तान कोहली के आउट होने के बाद तो मानो राहुल कहर बनकर आयरलैंड के गेंदबाजों पर टूट पड़े। 
विज्ञापन

3 of 6
kl rahul - फोटो : BCCI
लगातार गेंदें खाली करने के बाद राहुल ने सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। के एल राहुल ने द विलेज मैदान पर सिर्फ 36 गेंद में 70 रन बनाए।

4 of 6
केएल राहुल - फोटो : BCCI
इस मैच में के एल राहुल ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 194.44 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। इस दौरान उन्होंने ऑफ स्पिनर सिमी सिंह की गेंद पर इतना लंबा सिक्स लगाया कि गेंद स्टेडियम के पार चली गई।
विज्ञापन

5 of 6
केएल राहुल - फोटो : getty
अपनी विस्फोटक पारी में राहुल ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। केएल राहुल दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं, जिसने 700 से ज्यादा टी20 रन 50 से ज्यादा की औसत और 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केएल राहुल
बता दें कि राहुल इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। आईपीएल के हालिया सीजन में भी उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए सिर्फ 14 मैचों में 54.91 की औसत से 659 रन बनाए थे। सर्वाधिक रना बनाने के मामले में केएल राहुल तीसरे पायदान पर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें