टीम इंडिया तीसरे टेस्ट में जीत से महज एक कदम दूर है। नॉटिंघम टेस्ट में विराट ब्रिगेड को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान इंग्लैंड ने 521 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 102 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए।
विज्ञापन
2 of 7
टीम इंडिया
फिलहाल, आदिल राशिद 30* और जेम्स एंडरसन 8* रन बनार क्रीज पर जमे हुए हैं। इंग्लैंड जीत से 210 रन दूर है, जबकि उसके हाथ में 1 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
3 of 7
kl rahul
वहीं टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ वो काम कर दिखाया है, जो क्रिकेट के 141 साल के इतिहास में पहले कोई न कर सका। दरअसल राहुल ने इंग्लैंड की धरती पर एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड बना डाला है।
4 of 7
kl rahul
नॉटिंघम में जारी तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल अब तक सात कैच लपक चुके हैं। इससे पहले कोई भी क्रिकेटर इंग्लैंड में खेले गए एक टेस्ट में इतने कैच नहीं पकड़ पाया था।
विज्ञापन
5 of 7
ऋषभ पंत
राहुल के अलावा टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी मैच में पांच कैच पकड़े है। यह चौथा मौका है जब दो भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही मैच में पांच-पांच या उससे अधिक कैच लिए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
टीम इंडिया
इनसे पहले अहरुद्दीन व किरन मोरे(1989, पाकिस्तान के खिलाफ कराची में ), मोरे-श्रीकांत (1992, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में ) और एसएस दास व सौरव गांगुली (2000, बांग्लादेश के खिलाफ ढाका) में ऐसा किया था।