फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी, केएल राहुल ने बताई अपने इस रिकॉर्ड के पीछे की वजह

Mon, 09 Apr 2018 08:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केएल राहुल - फोटो : ipl
किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ने गत रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल के पहले मुकाबले में इतिहास रच दिया। दरअसल, राहुल ने दिल्ली के खिलाफ महज 14 गेंदों में रिकॉर्ड अर्धशतक जड़ दिया। आईपीएल इतिहास में यह राहुल के द्वारा बनाई गई सबसे तेज फिफ्टी है। 
विज्ञापन

2 of 6
केएल राहुल
केएल राहुल की इस बेहतरीन पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से करारी मात दी थी। राहुल ने 14 गेंदों में 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 51 रन का शानदार पारी खेली थी।  उनके इस धमाकेदारी पारी के चलते हर कोई उन्हं बधाई दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
केएल राहुल
बता दें कि लोकेश राहुल ने इस धमाकेदार पारी खेलने का पूरा श्रेय वेस्टइंडीज के घातक बल्लेबाज क्रिस गेल को दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह गेल की सलाह पर ऐसी धमाकेदार पारी खेलने की कोशिश की। इस दौरान राहुन ने यह भी कहा जिस समय गेल आरसीबी का हिस्सा थे, उस समय उनसे काफी कुछ सीखने को मिला कि पारी की गति को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

4 of 6
केएल राहुल
राहुल ने कहा कि 'सलामी बल्लेबाजों की यह जिम्मेदारी होती है कि वो अपनी टीम को एक ठोस शुरूआत दे। मैं इससे बहुत खुश हूं कि ऐसा करमे में हम कामयाब हो पाए। वाकई मैं बॉल को सोच समढकर खेल रहा था। अब कोशिश यही रहेगी कि मैं आगे आने वाले मैचों में भी मैं खुद को बेहतर साबित कर सकूं।'
विज्ञापन

5 of 6
KL Rahul
उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं पिछले 4-5 सालों से टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर जाना जाता हूं। मेरे लिए टी-20 क्रिकेट में इतिहास रचना और रिकॉर्ड तोड़ना बहुत ही अच्छा है। मैं अति आत्मविश्वास में नहीं आना चाहता।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोकेश राहुल - फोटो : ESPN
बता दें कि इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकासान पर पंजाब को जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और पहले मुकाबले को अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें